– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

नाश्ते में दही ब्रेन बूस्टर है तो लंच में यह ब्लोटिंग से बचाता है और रात में सेरोटोनिन को बढ़ाता है

IMG 20240630 WA0004

Share this:

Health tips, Lifestyle : खाद्य पदार्थ की दुनिया में दही का अपना अलग महत्व है, अस्तित्व है। दही का स्वाद तो आप सभी ने अवश्य चखा होगा, लेकिन एक निर्धारित समय पर इसके सेवन से होने वाले लाभ से संबंधित जानकारियों के मामले में आप शायद पीछे रह जाएं… तो फिर देर किस बात की। आइए दही की दुनिया को थोड़ा और विस्तार दें। आपको बता दें कि दही को अलग-अलग समय पर खाना आपको अलग-अलग प्रकार के फायदे देता है। नाश्ते में ये ब्रेन बूस्टर है तो लंच में यह ब्लोटिंग से बचाता है और अगर आप इसे रात में लेते हैं तो यह सेरोटोनिन को बढ़ाता  है, जिससे आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है। आइए और जानें…

दही की खासियत 

✓अगर आप नाश्ते में रोज एक कटोरी दही लेते हैं तो यह पेट की गर्मी को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है और ये तापमान को संतुलित करने में मददगार है। यानी कि जब आप दही खाकर निकलते हैं तो बाहर जो भी तापमान हो शरीर स्वयं को उसके हिसाब से संतुलित करने और ठंडा रखने की कोशिश करता है।

✓रोज एक कटोरी दही आपको लू और डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। आपको पता ही होगा, जब शरीर में पानी की कमी होती है तो तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आप लू के शिकार हो जाते हैं। 

✓दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं,  जो पेटके लिए मददगार हैं। ये बैक्टीरिया पाचन तंत्र को तेज कर दस्त जैसी समस्याओं से बचाते हैं। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं ।

✓गर्मी में आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में, दोपहर के लंच में और शाम में इसे रायते के तौर पर ले सकते हैं। हां, अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या होती है तो रात के समय इसे लेने से बचें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates