– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

इस साल सितम्बर 2024 तक सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूर्ण करें : चम्पाई सोरेन

IMG 20240613 WA0009

Share this:

मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची व अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बन्धित कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

Jharkhand news : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों के ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बन्धित पथ निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन तक बननेवाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य सितम्बर माह 2024 के अंत तक पूरा कर लेने के निर्देश पदाधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है। इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलम्ब नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहर वासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलायी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में यातायात नियंत्रण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े:घर में अवश्य रखें गंगाजल, करें ये उपाय, तो उतर जायेगा सारा कर्ज, बढ़ेगी आमदनी

केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिरमटोली से मेकॉन तक बननेवाले फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की अद्यतन जानकारी रखी। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य में दो स्थान पर केबुल स्टे पुल बनना है। इस निमित्त रेलवे से सहयोग मांगा गया है। केबुल स्टे पुल बननेवाले दो स्थानों को छोड़ कर लगभग सभी कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारमम्भ हो सके, इसके लिए रांची रेल मंडल के डीआरएम ने पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही है। रेलवे विभाग से निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त मानवबल लगा कर केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस मौके पर रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य सरकार एवं रांची रेल मंडल द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर जिन दो जगहों पर केबुल स्टे पुल बनाया जाना है, वहां निर्माण कार्य सितम्बर माह तक पूर्ण हो सके, इस निमित्त नियमसंगत प्रावधानों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं की जा रही हैं, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो सकेगा।

विभाग आपसी समन्वय बना कर कार्य को आगे बढ़ायें

बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि मुख्य डाकघर डोरंडा के अधीन लगभग 4 डिसमिल जमीन की उपयोगिता फ्लाईओवर निर्माण में होगी। इस हेतु पोस्ट मास्टर जनरल के साथ वार्ता हुई है। उन्होंने विभाग को हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिया है। डाक विभाग द्वारा चार डिसमिल जमीन देने के बदले राज्य सरकार द्वारा उन्हें दूसरी जगह पर जमीन उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने पोस्ट मास्टर जनरल एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से कहा कि डाक विभाग और पथ निर्माण विभाग आपसी समन्वय बना कर इस समस्या का जल्द समाधान कर लें।

मुख्यमंत्री को दी गयी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के समक्ष रांची एवं अन्य शहरों में ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु पथ निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे महत्त्वपूर्ण कार्यों की जानकारी रखी गयी। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विभाग रांची में इंटरनल रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव पर कार्य प्रारम्भ कर चुका है। रांची में बननेवाले इंटरनल रिंग रोड की कुल लम्बाई 52 किलोमीटर होगी। यह कार्य 11 खंडों में किया जाना है, जिसमें तीन विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इंटरनल रिंग रोड के तीन खंड पहले से निर्मित है, बाकी निर्माण कार्य के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य के भीतर 12 फ्लाईओवर बनाने की तैयारी

झारखंड में 12 फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया

मुख्यमंत्री को विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरायकेला में 02 और दुमका में 01 फ्लाईओवर बनाया जायेगा, वहीं बाकी सभी फ्लाईओवर रांची में बनायै जाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जानकारी दी कि राज्य के दुमका, डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह एवं जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि रांची के करमटोली से रिम्स होते हुए बूटी मोड़ तक तथा हिनू से बिरसा चौक होते हुए डीपीएस स्कूल तक फ्लाईओवर निर्माण किये जाने का डीपीआर बनाया गया है। विभाग द्वारा इस योजना का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, डीआरएम रांची रेल मंडल जसमीत सिंह बिंद्रा, सहायक डाक महा अध्यक्ष रूपक कुमार सिन्हा, सीई, सीडीओ, आरसीडी श्री के. के. लाल, मुख्य अभियंता यातायात मनोहर कुमार सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य पदाधिकारीगण तथा एलएंडटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates