होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, त्रिपुरा को भी मिला नया गवर्नर

raghuvar Das

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news, Odisha news, New Delhi news, national news, National update : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अब ओडिशा के नये राज्यपाल होंगे। इस बाबत राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार रघुवर दास को ओडिशा तथा इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।  राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। दोनों पदों पर नियुक्ति उसी तारीख से प्रभावी होगी, जब से रघुवर दास और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू अपना कार्यभार संभालेंगे।

झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे

बता दें की रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने झारखंड में बहुमत की सरकार बनाई। वह 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे।  झारखंड के गठन के बाद दास अपना कार्यकाल पूरा करने वाले और गैर आदिवासी पहले मुख्यमंत्री थे। रघुवर दास को गर्वनर नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता और गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनने पर बधाई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates