होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Honour : बोकारो की इस डॉक्टर का लंदन में सम्मान, माता-पिता दोनों…

crime one

Share this:

Jharkhand Update News, Bokaro, Lady Doctor Of This City Of Jharkhand Honoured In London : देश के लिए गौरव, झारखंड के लिए गौरव और झारखंड के बोकारो शहर के लिए गौरव। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो के सेक्टर 4 की रहने वाली डॉ. वर्षा प्रियदर्शनी को लंदन में चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें लंदन के मेंबर ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स एंड गाइनो की प्रेसिडेंट डॉ. रानी ने सम्मानित किया है। वर्षा शुरू से ही बोकारो की मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने अपनी पढ़ाई बोकारो के अलावा लंदन में पूरा किया है। फिलहाल वही प्रैक्टिस करती हैं।

इस तरह आगे बढ़ा करियर 

वर्षा में अपनी शुरुआती पढ़ाई बोकारो के सेक्टर वन संत जेवियर से वर्ष 2008 में पूरी की। वहीं वर्ष 2012 में दिल्ली के एनएएमसी कॉलेज से एमबीबीएस पास किया और उसके बाद 2017 में यूसीएमएस कॉलेज से एमएस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लंदन में दाखिला लिया, जहां पढ़ाई पूरी करने के बाद इस वर्ष उन्हें एमआरसीओजी सम्मान से नवाजा गया है।

माता-पिता दोनों डॉक्टर

वर्षा के पिता और माता दोनों डॉक्टर हैं। पिता बीपी गुप्ता बोकारो सदर अस्पताल में अधीक्षक हैं। मां आशा बोकारो के जनरल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। एक मीडिया हाउस से बातचीत में वर्षा के पिता डॉ. बीपी गुप्ता ने बताया कि उन्हें बहुत ही गौरवान्वित महसूस हो रहा है कि उनकी बेटी वर्षा को लंदन में सम्मानित किया गया। उनकी इच्छा है कि वो इसी तरह आगे बढ़े और जीवन के हर पड़ाव में कामयाब हो। उनकी माता डॉ. आशा ने बताया कि वर्षा शुरुआत से ही मेहनती थी। पढ़ाई में बराबर ध्यान देती थी। उनका आशीर्वाद है कि वर्षा मेहनत करे और चिकित्सा के क्षेत्र में देश और विदेश में बोकारो का नाम रोशन करे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates