– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने का मुखर हुआ संकल्प, शिवराज व हिमंता कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू

IMG 20240623 WA0010 1 scaled

Share this:

भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिनभर चला सांगठनिक बैठकों एवं कार्यक्रमों का दौर

Ranchi news : भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को दिनभर सांगठनिक बैठकों एवं कार्यक्रमों का दौर रहा। प्रदेश भाजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा नव नियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ दोनो केनाद्रीय नेताओं ने सर्वप्रथम आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।

हम जनता के आभारी हैं : शिवराज सिंह 

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर शिवराज सिंह चौहान का और अमर कुमार बाउरी ने हेमंत विश्व शरमा का स्वागत किया।

स्वागत करनेवालों में भानु प्रताप शाही, अपर्णा सेन गुप्ता, सीमा पासवान, मनोज सिंह शामिल हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी प्रदेश की जनता की आभारी है, जिसने सारे दुष्प्रचार और पाखंड को मात देते हुए भाजपा और एनडीए पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में 1962 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बना हो।

IMG 20240623 WA0014 1

यह भी पढ़े : बुरुडीह डैम को बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप विकसित करना प्राथमिकता : सीएम

झारखंड की जनता का मिजाज स्पष्ट

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता का मिजाज स्पष्ट है।हमें जनता के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत डबल इंजन सरकार झारखंड में बनानी है। उन्होंने कहा कि हम सब यह संकल्प लें कि राज्य में बिना सरकार बनाये चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम देश में जीते हैं और झारखंड भी जीतेंगे।

झूठ और फरेब लम्बे समय तक नहीं चलते: हिमंता

सह प्रभारी असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा ने कहा  कि झूठ और फरेब लम्बे समय तक नहीं चलते। जनता ने कांग्रेस-झामुमो-राजद ठगबंधन की सरकार को परख लिया, पहचान लिया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सकारात्मक परिणाम आये हैं। एनडीए ने 09 सीटें जीतीं।

IMG 20240623 WA0012 1

संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में सफल होंगे: बाबूलाल 

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिवराज जी एवं हेमंत विश्व शरमा जी के मार्गदर्शन में भाजपा अपने संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का जनादेश राज्य सरकार के खिलाफ है। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सके, ऐसे ही राज्य सरकार के सात मंत्री भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि करारी हार के बावजूद इंडी ठगबंधन के लोग सत्ता के अहंकार में डूबे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। द्वितीय सत्र में कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें सांगठनिक कार्यक्रमों  के साथ राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,संजय सेठ, दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, समीर उरांव, अभयकांत प्रसाद, पीएन सिंह, यदुनाथ पांडे, रविंद्र कुमार राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुइस मरांडी, बड़ कुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह, आरती कुजूर, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, गणेश मिश्र, सरोज सिंह, नंद जी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, रविकांत मिश्र, दिलीप वर्मा, मनोज महतो, सीमा पासवान, दीपक बंका, मनीष जायसवाल, हेमंत दास, शशांक राज, पवन साहू, आरती सिंह, किशुन दास, शिवशंकर उरांव, अमरदीप यादव, निशिकांत दुबे, बीडी राम, ढुल्लू महतो, विद्युत वरण महतो, दीपक प्रकाश, नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, समरी लाल, कोचे मुंडा, राज सिन्हा, नीरा यादव, केदार हाजरा, बिरंची नारायण, नारायण दास, अमित मंडल, रणधीर सिंह, अनंत ओझा, रामचंद्र चंद्रवंशी, आलोक चौरसिया, शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी, बजरंगी यादव, जीतू चरण राम, एडवर्ड सोरेन, देव नारायण प्रजापति, अशोक कुमार सिंह शामिल हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates