होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड भाजपा ने जीतीं 08 सीटें, झामुमो 03, कांग्रेस 02 और आजसू को 01 सीट

0c63979b 8fef 4184 a2de 4bc9d781512b

Share this:

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update  : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है। खूंटी से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव हार गये हैं। कांग्रेस के कालीचरण मुंडा चुनाव जीत गये हैं। हालांकि, झारखंड में 08 सीटों पर भाजपा, झामुमो 03, कांग्रेस 02 और आजसू 01 सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि, अब तक किसी सीट पर जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी चुनाव जीत गयी हैं। वहीं, रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को हराया है।

पश्चिम सिंहभूम से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी, खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, पलामू से भाजपा प्रत्याशी बीडी राम, चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह, कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे, दुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन और राजमहल से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा चुनाव जीत गये हैं।

वहीं, मतगणना के बीच बोकारो में बवाल हो गया। आईटीआई मोड़ के पास जयराम समर्थकों ने हंगामा किया। कई गाड़ियों के शीशे टूटे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों का आरोप है कि जिस तरह हम लोगों ने वोट दिया है, वह गिनती में नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates