राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा और नीलाम्बर-पीताम्बर सांस्कृतिक भवन के प्रांगण में अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की नव स्थापित प्रतिमा का भी किया अनावरण
Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गढ़वा जिले में नव निर्मित समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा पार्क, अंतरराज्यीय बस अड्डा और बहुद्देशीय नीलाम्बर-पीताम्बर सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाहरणालय भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा और नीलांबर- पीतांबर सांस्कृतिक भवन के प्रांगण में अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की नव स्थापित प्रतिमा का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने रंका मोड़ पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
