National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, Tamilnadu news : तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रज किशोर रवि ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। किशोर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और राज्यसभा सदस्य नासिर हुसैन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि ब्रज किशोर रवि की विचारधारा हमेशा से कांग्रेस की रही है। रवि के पिता भी कांग्रेस से विधायक रहे और स्वतंत्रता आंदोलन में इनका परिवार काफी सक्रिय था। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से रवि उनके सम्पर्क में थे। रवि की इच्छा थी कि वह कांग्रेस की सेवा करें और बिहार में कांग्रेस को मजबूत करें। अखिलेश ने कहा कि वह रवि का कांग्रेस में स्वागत करते हैं। वह कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ मिल कर काम करेंगे। मूल रूप से बिहार के रहनेवाले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रज किशोर रवि ने बीते दिनों सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वह भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी थे।
National: बिहार के निवासी और तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रज किशोर कांग्रेस में शामिल

Share this:

Share this:


