होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार : हेमन्त

IMG 20240907 WA0456

Share this:

सहायक पुलिस कर्मियों ने राज्य सरकार द्वारा सेवा अवधि विस्तार एवं अन्य लाभों को प्रदान किये जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

* सीएम ने कहा,झारखंड देश का पहला राज्य, जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से आये सहायक पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष सहायक पुलिसकर्मियों ने हर्ष जताते हुए कहा कि विगत 06 सितम्बर 2024 को आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत सहायक पुलिसकर्मियों के सेवा अवधि विस्तार एवं अन्य लाभों को स्वीकृति दी जाने का निर्णय सराहनीय पहल है। सहायक पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में सभी को उनका हक-अधिकार मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी हम सभी की ओर आपका आभार और धन्यवाद!

सहायक पुलिस कर्मियों के प्रति उनकी सरकार का सोच सकारात्मक

1000626383

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक पुलिस कर्मियों से कहा कि आनेवाले दिनों में सहायक पुलिस कर्मियों के लिए उनकी सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ आमजनों की परेशानिs55यों का 5समाधान करने में जुटी है। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के सभी वर्ग-समुदायों को मिल रहा है।

सरकार राज्यहित से जुड़े कार्य निरन्तर कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य, जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन मिलेगी। हमारी सरकार राज्यहित से जुड़े कार्य निरन्तर कर रही है। आमजनों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आज राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार लोगों का हुजूम ढोल-नगाड़ा लेकर मुख्यमंत्री आवास जश्न मनाने पहुंच रहे है। राज्य सरकार के पदाधिकारी आमजनों के घरों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को पंचायत-पंचायत, गांव-गांव, घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विभिन्न जिलों से आये सहायक पुलिस कर्मियों में विवेकानंद प्रसाद गुप्ता, राजकुमार पासवान, अविनाश कुमार, उज्जवल कुमार, सोनाली हेम्ब्रम, मगडाल बागे, शांति मुंडा, उमेश मुंडारी, राजेन्द्र हांसदा, शाहदेव भगत, सावन मुंडा, स्मिता कुमारी, देवकी बालमुचू, पवन लीला किस्कू, रवीन्द्र साहू सहित अन्य सहायक पुलिस कर्मी उपस्थित थे। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates