होम

वीडियो

वेब स्टोरी

धर्म, पर्यटन, कला-संस्कृति व खेलकूद को संवारने का लें संकल्प : चम्पाई सोरेन

IMG 20240618 WA0017

Share this:

Ranchi news : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक सौन्दर्यता बेमिसाल है। हम सभी झारखंड वासियों का यह सौभाग्य है कि यहां विभिन्न समुदायों के कई अहम धार्मिक स्थल तथा अलग-अलग कला-संस्कृति का एक अनोखा मिश्रण पाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदिवासी धर्मावलम्बियों की आस्था एवं विश्वास का धर्मस्थल लुगुबुरु तथा मरांगबुरु को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में जल्द से जल्द विकसित किया जाये। पर्यटन विभाग के पदाधिकारी जल्द से जल्द इस निमित्त एक बेहतर डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई प्रारम्भ करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पहाड़ी मंदिर परिसर रांची का सम्पूर्ण विकास जरूरी है। पहाड़ी मंदिर आस्था और विश्वास का एक बड़ा धर्मस्थल है। राज्य सरकार द्वारा पहाड़ी मंदिर में रोप-वे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, इसके लिए फीजिबिलिटी वेरीफिकेशन भी हुई थी, पदाधिकारी फीजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द मंगा कर आगे की कार्रवाई प्रारम्भ करें। पहाड़ी मंदिर के विकास के लिए जो भी रोड मैप तैयार किया गया है, उस पर जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े:कार खरीदना है तो बना लीजिए मन, बाजार में जल्द आ रहे Hyundai के चार EV मॉडल

धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक सम्भावनाएं

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए हमें क्या कार्य करने की जरूरत है, इस पर एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि राज्य में धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इन बहुआयामी पर्यटन सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इनका विकास होना बहुत ही आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड भ्रमण पर जो भी पर्यटक आते हैं, वे यहां से एक बेहतर अनुभव लेकर अपने घर वापस जायें, ताकि पर्यटन के क्षेत्र में देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बन सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि रामगढ़ जिला स्थित रजरप्पा एक बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके, इस निमित्त जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करें तथा रजरप्पा में क्या नया किया जा सकता है, उस पर भी पदाधिकारी कार्य योजना बनायें।

हुंडरू फॉल का रिनोवेशन तथा गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लायें

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि हुंडरू फॉल का रिनोवेशन तथा वहां के गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा चिह्नित वैसे सभी पर्यटन स्थल, जिन्हें विकसित किया जाना है, उन स्थलों की कार्य प्रगति में शिथिलता न बरतें, बल्कि तेज गति से कार्य करते हुए सभी काम ससमय सम्पन्न करें। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारी से कहा कि राज्य के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विकसित करने में यदि जरूरत पड़े, तो दूसरे राज्यों के टूरिज्म प्लेस का स्टडी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि झारखंड के सभी चिह्नित पर्यटन स्थल विकसित हों, तभी राज्य का सांस्कृतिक गौरव बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

हुंडरू फॉल का रिनोवेशन तथा गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लायें

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सरना धर्म स्थलों के विकास पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को सेरेंगदाघाटी (कोल्हान) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आदिवासी धर्मावलम्बियों को सरना स्थल का परिभ्रमण कराना भी सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल तथा उलिहातू शहीद स्थल को प्राथमिकता के साथ डेवलप करें। ये सभी स्थल झारखंड की महत्त्वपूर्ण विरासत हैं। इन स्थलों को संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें। मौके पर पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में अभी तक 27 हजार 248 सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जा चुका है, जिनमें लगभग 11 हाजर से अधिक क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, अब कोऑपरेटिव के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कार्य किया जायेगा, जिससे कार्य में तेजी लायी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा निबंधन कार्य को सरल बनाते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

हर हाल में खेलगांव का हो मेंटेनेंस

बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि रांची स्थित खेलगांव का मेंटेनेंस हर हाल में सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य से खेलगांव का निर्माण किया गया था, उस उद्देश्य को पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेलगांव में होता रहे, यह सुनिश्चित किया जाये। बैठक में मुख्यमंत्री ने आदित्यपुर-1, फुटबॉल मैदान, रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान तथा आदित्यपुर-2, प्रगति मैदान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

महत्त्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों द्वारा राज्य में खेल-कूद की कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। खेल विभाग द्वारा बनायी गयी कई महत्त्वपूर्ण पॉलिसी, आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, डे-बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केन्द्र, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का संचालन, विभिन्न खेल विधाओं के लिए हाई परफॉर्मिंग सेंटर का अधिष्ठापन तथा चालू वित्तीय वर्ष में ली जाने वाली महतत्वपूर्ण् खेल योजनाओं सहित कई महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में पदाधिकारियों को कई अहम दिशा- निर्देश भी दिये।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, खेल निदेशक सुशांत गौरव, पर्यटन निदेशक अंजलि यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates