– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते : राजनाथ

IMG 20240521 WA0009

Share this:

  • रक्षा मंत्री ने कांग्रेस-झामुमो को दी चुनौती ; कहा : राजनीति करनी है, तो जनता की आंखों में आखें डाल कर करें

Bokaro news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और झामुमो को चुनौती देते हुए कहा कि यदि राजनीति करनी है, तो जनता की आंखों में आंखें डाल कर करें। उन्होंने कहा कि ये लोग ईमानदारी की बात करते हैं। कहते हैं, मोदी आ गये, तो आरक्षण खत्म कर देंगे। किसी भी सूरत में भाजपा ऐसा नहीं करेगी। ये लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देकर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। हम भेदभाव करनेवाली पार्टी नहीं हैं। हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते। हम आंखों में आंखे डाल कर राजनीति करते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बोकारो जिले के सेक्टर-2सी के दुर्गा पूजा मैदान में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में अकूत खनिज सम्पदा है। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी और दलित रहते हैं। यहां बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन, इन तीनों के दामन पर कोई दाग नहीं लगा। जबकि, झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार होने लगे। क्या यहां के भ्रष्ट लोग शासन सम्भालेंगे?
राजनाथ ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री तो छोड़िए, उनके मंत्रियों के पीएस के पास से नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। बिना मुख्यमंत्री की शह के यह किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता। आज उनको गिरफ्तार कर लिया, तो कहते हैं कि भाजपा अपने सारे विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आपको एक चीज कहना चाहता हूं, मोदी सरकार में यदि हमारा कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जायेगा, तो उसका भी स्थान उसका घर नहीं, जेल होगा। ये झामुमो-कांग्रेस वाले भ्रष्टाचार करने के बाद भी हमारी सरकार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। पहली बार मैंने सुना था कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री 24 घंटे के लिए गायब था। ना झारखंड वालों को पता था और ना किसी एजेंसी को पता था।

कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों को मिली शह

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बराबर भ्रष्टाचारियों को शह दी जाती रही है। संरक्षण दिया जाता रहा है। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि कांग्रेस के शासनकाल में 32 लाख ही जब्त हुआ था। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ये हिम्मत नहीं करते थे। जब से मोदी पीएम बने हैं, तब से एक लाख करोड़ की सम्पत्ति जब्त हुई है। इन लोगों ने लम्बे समय तक शासन किया है। कुछ कर नहीं पाये, तो अब झूठे आरोप लगा रहे हैं।

भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा

राजनाथ ने कहा कि हमारी विश्वसनीयता पर कौन प्रश्नचिह्न लगा सकता है। हमने बहुमत मिलने पर 370 हटा दिया। हमने कहा था कि राम मंदिर बन कर रहेगा। जब इनकी सरकार केन्द्र में थी, तो कहते थे रामलला आयेंगे, लेकिन ये कांग्रेस वाले दिन तारीख नहीं बताते थे। आज मोदी ने रामलला के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भी करा दी है। अब भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। लोग कहते हैं कि रामराज्य कैसे आ जायेगा, तो मैं कहता हूं जिस दिन लोगों को अपने दायित्व का अहसास हो जायेगा, उस दिन रामराज्य आ जायेगा।

राजनीति देश चलाने के लिए करनी चाहिए

राजनाथ ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि फवाद हुसैन राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। मैं अपील करना चाहता हूं कि देश को बचा लीजिए। झामुमो की हरकत के कारण भारत की छवि खराब होती है। राजनीति केवल सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश चलाने के लिए करनी चाहिए। समाज बनाने के लिए करनी चाहिए। हमें देश बनाना है। उन्होंने ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि यदि आपने ढुल्लू महतो को जिताया, तो वह प्रमुखता से आपकी आवाज संसद के सामने रखेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates