– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

वीरता व सेवा पदक से देशभर के सम्मानित हुए 1132 पुलिसकर्मी, इसमें झारखंड के भी 23 शामिल

ca1b922f 15dd 44bb bfd6 e00e758218b2

Share this:

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यों के पुलिस सेवा, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा में कार्यरत 1132 पुलिसकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दी। मंत्रालय के अनुसार 277 वीरता पदकों में से जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों, दिल्ली के 08 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी से 21 कर्मियों को प्रदान किये गये हैं। वहीं, शेष कर्मी अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से हैं।

झारखंड के देश पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

मंत्रालय के अनुसार 277 वीरता पदकों में से जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों, दिल्ली के 08 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी से 21 कर्मियों को प्रदान किये गये हैं। शेष कर्मी अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्ंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से हैं। विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा, 04 अग्निशमन सेवा और 04 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किये गये हैं।

सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किये गये हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates