होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अयोध्या गैंगरेप : मुख्य आरोपित मोईद खान की बेकरी पर चला बुलडोजर

1000542823

Share this:

Ayodhya dham news : जिला प्रशासन ने ग्राम भदरसा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सपा नेता मोईद खान की बेकरी को शनिवार को बुलडोजर से ढाह दिया। मौके पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी सहित अर्ध सैनिक बल मौजूद रहे। इस बाबत उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी की सम्पत्ति की पैमाइश की थी। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी पर छापा मारकर उसे सील कर दिया था। लाइसेंस भी रद्द किया गया है। जिला महिला अस्पताल में पीड़ित के परिजनों को धमकाने के आरोप में कोतवाली नगर में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जिला महिला अस्पताल पहुंच कर पीड़ित बच्ची का हालचाल जाना

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जिला महिला अस्पताल पहुंच कर पीड़ित बच्ची का हालचाल जाना। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर बच्ची को न्याय नहीं मिला, तो हम सपा कार्यालय के सामने धरना देंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री डॉ. निषाद की आंखें भर आयींं।

इससे पहले पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर तरह की सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

किशोरी को बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया

आरोप है कि सपा के भदरसा नगर इकाई के अध्यक्ष नेता मोईद खान ने 12 वर्षीय किशोरी को बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में नौकर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। खान ने दुष्कर्म के बाद किशोरी का वीडियो भी बनाया और इसे प्रसारित करने की धमकी देते हुए पीड़िता को चुप करा दिया। मामले में पुलिस ने मोईद खान और नौकर राजू खान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ढाई माह तक मासूम का गैंगरेप करते रहे। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला प्रकाश में आया।

अखिलेश यादव ने डीएनए जांच की मांग की तो भड़की भाजपा, बताया पीड़िता का अपमान

अयोध्या के सामूहिक दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का नाम आने के बाद राजनीति तेज हो गयी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आॅफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘जो भी दोषी हो, उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है, उनकी डीएनए जांच करा कर इंसाफ का रास्ता निकाला जाये, न कि केवल आरोप लगा कर सियासत की जाये। जो भी दोषी हो, उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाये, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाये। यही न्याय की मांग है।’

अखिलेश यादव ने बलात्कारी मोईन खान, सपा नेता को क्लीन चिट दी

इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूना वाला ने हमला बोलते हुए इसे पीड़ित लड़की का अपमान बताया है। शनिवार को भाजपा प्रवक्ता ने ‘एक्स’ के मंच पर साझा किये गये एक वीडियो संदेश में कहा कि अखिलेश यादव ने बलात्कारी मोईन खान, सपा नेता को क्लीन चिट दी और डीएनए टेस्ट की मांग की। क्या यह 12 साल की निषाद कन्या का अपमान नहीं है। मोइन खान के सपा समर्थकों ने नाबालिग के परिवार को केस वापस लेने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी बुल्डोजर कार्रवाई कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ सपा ‘लड़के ही लड़के रहेंगे’ की मानसिकता दिखा रहे हैं और एक आरोपित का बचाव कर रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इस घटना पर गठबंधन के सभी नेता चुप हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, आतिशी, प्रियंका चतुर्वेदी; सभी ने मौन धारण कर रखा है। यह एक धर्मनिरपेक्ष सन्नाटा नहीं तो और क्या है।

यह है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में समाजवादी पार्टी के एक नेता और उसके एक कर्मचारी ने खेत में काम करनेवाली एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से पापड़, बिस्किट वगैरह का लालच देकर अपनी बेकरी में बुलाया और उसे कोई नशीली दवा खिला कर कथित रूप से उसका दुष्कर्म किया। उसके कर्मचारी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और उस वीडियो को सार्वजनिक कर देने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का यह सिलसिला दो माह से अधिक समय तक चला। सपा नेता की करतूत का खुलासा तब हुआ जब इस 12 साल की पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच में पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates