– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

उत्तराखंड में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री धामी बोले- आनेवाले चुनावों में भी कमल खिलाना है

Uttrakhand CM Dhami

Share this:

BJP’s brilliant performance in Uttarakhand, Chief Minister Dhami said – Lotus has to bloom in the coming elections also.Election 2024, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Dehradun news, Uttrakhand news, election 2024 : उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत की ओर अग्रसर है। बस, आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि अब हम सभी भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे। इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए संगठन आगे और कार्य करेगा और हम सभी उसके वाहक बनेंगे। आने वाले समय में पंचायत, निगम और विधानसभा उप चुनाव होने हैं। इन चुनावों में भी कमल खिलाना है।

बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ आज ऐतिहासिक दिन है, जब एनडीए गठबंधन को देश की जनता ने बहुमत देकर फिर से सरकार में आने का अवसर दिया है। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया। लगे हाथ मुख्यमंत्री ने विपक्ष से एक सवाल भी दागा। उन्होंने पूछा कि इस बार ईवीएम ठीक है क्या?

Share this:




Related Updates


Latest Updates