– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्रधानमंत्री मोदी समेत मंत्रिपरिषद ने ली शपथ

prime Minister Narendra Modi

Share this:

New Delhi news : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक में सोमवार को प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में सदन ने शुरुआत में राष्ट्रगान के बाद मौन रखा। इसके बाद नेता सदन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ ग्रहण की। नयी संसद में पहले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह राष्ट्रपति भवन में महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलायी। राष्ट्रपति ने महताब को सहयोग करने के लिए पैनल भी तय किया था। इसमें कोडिकुन्नील सुरेश, टीआरबालू, राधा मोहन सिंह, फगन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय का नाम शामिल था। इन्हें प्रधानमंत्री के बाद शपथ दिलायी जानी थी, लेकिन विपक्षी सदस्यों कोडिकुन्नील सुरेश, टीआरबालू और सुदीप बंदोपाध्याय शपथ के समय सदन में उपस्थित नहीं थे। बाकी तीनों पैनल सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

विपक्ष के नेता हाथ में संविधान लेकथ विरोध करने लगे

इसके बाद कैबिनेट मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित एक-एक कर सबने शपथ ली। कैबिनेट के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद अल्फाबेटिकल क्रम में राज्यों के सासंदों को शपथ दिलायी जा रही है। सबसे पहले आंध्र प्रदेश से सांसदों ने शपथ ग्रहण की। ज्यादातर मंत्रियों ने अपने राज्य की भाषा में शपथ ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के शपथ ग्रहण के दौरान विपक्ष ने शोर किया। इस दौरान विपक्ष के नेता नीट-नीट शेम-शेम के नारे लगाने लगे। हाल ही में नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने के मुद्दे से राजनीति गरमा हुई है। सदन की शुरुआत में विपक्ष के नेता हाथ में संविधान लिए हुए विरोध करने लगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates