– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Election 2024 :थमा प्रचार का चुनावी शोर, अंतिम चरण का अंतिम युद्ध कल

IMG 20240530 WA0014

Share this:

एक जून को होगा दिनभर मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, गोड्डा, राजमहल और दुमका सीटों पर भी होंगे चुनाव

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसी के साथ पिछले दो महीने से चली आ रही प्रचार से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां भी ठहर गयी हैं। सातवें चरण के लिए 01 जून को मतदान होगा और 04 जून को नतीजे आयेंगे। सातवें चरण में 08 राज्यों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
सांतवें चरण में आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों और ओड़िशा की 42 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की छह सीटों पर उपचुनाव होगा। इस चरण में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। झारखंड के गोड्डा, राजमहल और दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भी 01 जून को ही मतदान होगा। निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार शाम प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार आदि कार्यों को लेकर बाहर से उस क्षेत्र में गये लोगों का वहां से निकलना भी शुरू हो चुका है।
इस चरण में बिहार की 08 सीटों (नालन्दा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद) पर 134, चंडीगढ़ की 01 सीट पर 19, हिमाचल प्रदेश की 04 सीटों (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला) पर 37, झारखंड की 03 सीटों (राजमहल, दुमका, गोड्डा) पर 52, ओडिशा की 06 सीटों (मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केन्द्रपाड़ा, जगतसिंहपुर) पर 66, पंजाब की 13 सीटों (गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला) पर 328, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों (महाराजगंज, गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज) पर 144 और पश्चिम बंगाल की 09 सीटों (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर) पर 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री तीसरी बार इस सीट के चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर सीट से अभिनेता रवि किशन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को मैदान में उतारा है। हिमाचल की मंडी सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य कांग्रेस उम्मीदवार हैं। हमीरपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर और हरसिमरत कौर बादल भटिंडा से चुनाव लड़ रही हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates