Gorakhpur news : गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय एवं स्कूल ऑफ़ नर्सिंग गंगोत्री देवी के संयुक्त तत्वावधान में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्वांचल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ निदेशक पल्स हार्ट केयर डॉ प्रकाश चंद्र शाही,श्रीमती पल्लवी सिंह, श्रीमती रीना त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि सुधा मोदी व स्वर सागर संस्थान की संरक्षिका श्रीमती सुनीषा श्रीवास्तव थीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र , प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला व नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य लोरिटा याकूब ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ कामिनी सिंह ने किया।
न्याय, समता, बंधुता और स्वस्थ समाज पुनीत आदर्श: डॉ प्रकाश चंद्र शाही
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ प्रकाश चंद्र शाही ने कहा स्वस्थ समाज की संकल्पना के साथ संविधान के नियमों का पालन करते हुए हमारा देश प्रगति की ओर चल रहा है
अपने जीवन में अनुशासन, आहार व्यवहार में परिवर्तन से
अनुशासित जीवन को अपना कर देश को विश्व गुरु बनाने की तरफ कदम बढ़ाने के लिये संदेश दिया।
संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लें संकल्प : रीना त्रिपाठी
कम उम्र के युवाओं में हृदय की परेशानियों का बढ़ना चिंताजनक बताते हुए कहा कि स्वस्थ समाज से ही समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की संकल्पना की जा सकती है। न्याय, समता,बंधुता और स्वास्थ समाज हम सबके लिए पुनीत आदर्श है। इस अवसर पर महाविद्यालय की संरक्षिका रीना त्रिपाठी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के अंदर हर्ष, उल्लास और नए सोच का संचार करता है।संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का हमें संकल्प लेना होगा। यह अवसर देशवासियों को यह संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित करता है कि वो अमर शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने देश की रक्षा, गौरव और उत्थान के लिए सदा समर्पित रहेंगे किसी भी देश की तरक्की इसी बात पर आधारित होती है कि आखिर उस देश के लोगों का आचरण कैसा है। अगर किसी देश के लोगों में उनके देश के प्रति प्यार होता है तो वह देश कभी भी किसी का गुलाम नहीं हो सकता।
इस दिन हमें अपने आपसे यह वादा करना चाहिए कि हम देश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी स्वयं से यह शपथ लेंगे कि अपने उत्तरदायित्व व कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रह रह कर अपने परिवार, समाज व देश की निष्ठा के प्रति सदैव खरे उतरेंगे।
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा : डॉ पूनम शुक्ला
विशिष्ट अतिथि सुनीषा श्रीवास्तव ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला ने इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स , एनएसएस व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेकर भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहभागी बनें।
हमें भारत को स्वच्छ व विकसित देश बनाना है : मिश्र
महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त करने के साथ कहा कि यह पर्व आत्मचिंतन करने व महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है। देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। यह अवसर संविधान की आधारभूत जीवन मूल्यों पर गहराई से विचार करने का है। संविधान की उद्देशिका में रेखांकित न्याय समता और और बंधुता हम सबके लिए पुनीत आदर्श है।सामाजिक समरसता व सौहार्द्र के प्रतीक गणतंत्र दिवस का यह शुभ अवसर हमें संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है।नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य लोरीटा याकूब ने कहा कि संकट एवं चुनौतियों का मुकाबला करने में नारियों की भूमिका अग्रणीहै।
कार्यक्रम में रही इनकी उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ आभा गुप्ता, डॉ प्रियंका त्रिपाठी,डॉ प्रत्या उपाध्याय, डॉ संगीता पांडेय, डॉ अजिता श्रीवास्तव, डा. सुषमा मिश्रा, डॉ रेनू,डॉ कुमुद त्रिपाठी, डा. सीमा श्रीवास्तव , डॉ शीला त्रिपाठी ,डॉ प्रतिभा चौहान, आयुषी सिंह , आकाश रैना, प्रिया, श्वेता रावत, संचिता सेनगुप्ता, दीपिका, प्रियंका दीक्षित, फिजियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष एमएल यादव, नित्यानंद तिवारी , अशोक सिंह , अर्जुन यादव , संगीता मिश्रा, सावित्री त्रिपाठी, देवेंद्र चौधरी,सरोज मिश्रा, अनिल पांडेय , दयानन्द चौधरी, राजलक्ष्मी , इंदिरा देवी , क्रांति सूरज समेत अन्य समस्त शिक्षक गण तथा कर्मचारी गण व छात्राएं उपस्थित थीं।
