– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

गर्मी ने मई महीने का तोड़े रिकॉर्ड, पलामू में 47.5 डिग्री पहुंचा पारा

83523518 d77a 4142 ba7d 799ebfb6bdab

Share this:

Heat breaks record for the month of May, mercury reaches 47.5 degrees in Palamu, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : राज्य में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी ने मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी ने राज्य में मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को पलामू का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई महीने में पलामू के लिए इस दशक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मई में सर्वकालिक अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 47.8 डिग्री सेल्सियस है, जो छह मई 1978 को दर्ज किया गया था।

पलामू के अलावा गढ़वा में 47.2, चाईबासा में 43.3, रांची में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 6.5 एमएम पाकुड़ में दर्ज की गयी। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में दर्ज किया गया।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार को राज्य के गढ़वा, पलामू एवं चतरा जिलों में कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, 30 मई को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर लू चलने की स्थिति रहेगी जबकि 31 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं लू चलने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की सम्भावना है। इस दौरान राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की सम्भावना है। एक जून को राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की सम्भावना है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates