होम

वीडियो

वेब स्टोरी

उत्तर पश्चिम भारत में आज भी हीटवेब, कल से तापमान में हो सकती है गिरावट, जानें मानसून की स्थिति 

69cf0936 02f4 4c81 a12a 69e651af8bd0

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार को हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। तापमान 45 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। मंगलवार को राजधानी के कुछ स्थानों पर 50 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।‌मौसम विभाग ने आज भी पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी मंगलवार की तरह अत्यधिक तापमान दर्ज किया जा गया।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान के चुरू में 50 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था। इसके साथ कई राज्यों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया था। बुधवार को भी गर्मी के हालात कल जैसे ही बने रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि कल से स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। अगले 24 घंटे में मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। अरब सागर से उठनेवाली हवा के कारण उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में कमी आयेगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates