– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मोदीजी के पास जनादेश नहीं, यह अल्पमत की सरकार : मल्लिकार्जुन खड़गे

IMG 20240615 WA0009

Share this:

New Delhi news : देश में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार सत्ता पर काबिज हो गयी है, जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। अब इसे लेकर विपक्ष तरह-तरह की बातें कर रहा है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में गठबंधन सरकार गलती से बनी गयी है और वह कभी भी गिर सकती है। लोकसभा चुनावों में भाजपा को 240 सीटें मिलीं थी और वह बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी। वहीं,  भाजपा नीत घटक दलों यानी एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। 

खड़गे ने कहा है कि एनडीए सरकार गलती से बन गयी है। मोदीजी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह सरकार चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो। हम सरकार के साथ मिल कर देश को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। लेकिन, हमारे पीएम मोदी की आदत है कि वह किसी चीज को चलने नहीं देते। 

यह भी पढ़े : नई सरकार बनने के बाद तीसरी बार PM का NSA बने अजीत डोभाल, प्रधान सचिव भी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के कटाक्ष पर जेडीयू ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्रियों के स्कोरकार्ड की याद दिलायी। बिहार के पूर्व आईपीआरडी मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने खड़गे की जानकारी पर सवाल उठाया। उन्होंने उनसे पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के स्कोरकार्ड के बारे में पूछा। 1991 के आम चुनाव में कांग्रेस ने 2024 में भाजपा के बराबर सीटें जीती थीं। जब कोई पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पायी, तो कांग्रेस ने रिटायर हो चुके नरसिम्हा राव के नेतृत्व में अल्पमत की सरकार बनायी। कांग्रेस पार्टी किसी तरह सरकार बनाने में कामयाब रही। नरसिम्हा राव ने गुपचुप छोटी पार्टियों में फूट डाली और दो साल में अल्पमत वाली कांग्रेस को बहुमत वाली पार्टी में बदल दिया।

नीरज कुमार ने पूछा कि क्या खड़गे कांग्रेस की विरासत से अनभिज्ञ हैं। कांग्रेस अब 99 के चक्कर में फंस गयी है। वहीं, राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि खड़गे जी सही कह रहे हैं। जनादेश मोदी सरकार के खिलाफ था। मतदाताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। फिर भी वह सत्ता में आये।

Share this:




Related Updates


Latest Updates