National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, guwahati news : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि असम में सबसे भ्रष्ट सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हर दिन असम को लूटते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को गुवाहाटी के खानापाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सवाल पूछा कि गुवाहाटी के जिस रास्ते से अन्य इतनी सारी रैलियां निकाली जा सकती हैं, उस रास्ते से कांग्रेस की यात्रा क्यों नहीं निकल सकती है? उन्होंने कहा कि असम में अन्याय नहीं चलेगा। असम के लोगों को न्याय मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि एक यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का कार्यक्रम था, जिसे यह कहते हुए मना करा दिया गया कि राहुल गांधी असम के छात्रों से नहीं मिल सकते हैं, लेकिन छात्रों ने यूनिवर्सिटी से बाहर आकर हमारी बातों को सुना। उन्होंने कहा कि हम डरते नहीं हैं। इसका यह प्रमाण है कि हमने प्रशासन के लगाये गये बेरिकेट को उखाड़ फेंक दिया है, लेकिन हम कानून को नहीं तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कानून को तोड़ेें, आरएसएस के नेता कानून को तोड़ें, लेकिन हम कानून को नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप बब्बर शेर हैं और आप अपनी ताकत को पहचानें। बस के ऊपर से इससे पहले कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह तथा गौरव गोगोई ने भी भीड़ को सम्बोधित किया।
असम में सबसे भ्रष्ट सरकार: राहुल गांधी

Share this:

Share this:


