– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मोदी कैबिनेट 3.0 की बनी नयी टीम, मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन विभाग 

760ae098 ca84 4b86 9314 515cf28d0b99

Share this:

अन्नपूर्णा देवी बनीं महिला एवं बाल विकास मंत्री, संजय सेठ  रक्षा राज्य मंत्री बने, ज्यादातर मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं, शिवराज देश के नये कृषि मंत्री बने

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शपथ के बाद सोमवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का वितरण भी हो गया है। बड़े मंत्रियों के विभागों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। रक्षा, वित्त, गृह और विदेश मंत्रालय पूर्व की ही भांति राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, अमित शाह और डॉ. एस जयशंकर के पास ही रहेगा। इसके अलावा नितिन गडकरी पहले की तरह सड़क परिवहन मंत्रालय देखेंगे। बतौर राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा उनके मंत्रालय में सहयोगी मंत्री होंगे। झारखंड के कोडरमा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्री बनायी गयी हैं। वहीं, रांची संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है।

मोदी कैबिनेट में शामिल शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और जेपी नड्डा को इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। शिवराज को कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। खट्टर शहरी विकास और विद्युत मंत्रालय सम्भालेंगे। नड्डा को मोदी 1.0 की ही तरह स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री, हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री, भूपेन्द्र यादव पर्यावरण मंत्री और अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री बने रहेंगे। अश्विनी वैष्णव को इस बार सूचना- प्रसारण मंत्रालय भी दिया गया है।

सहयोगी दलों को भी मोदी कैबिनेट में बड़े मंत्रालय सौंपे गये हैं। चिराग पासवान को खेल मंत्रालय, जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय दिया गया है।

श्रम मंत्रालय मनसुख मंडाविया, वाणिज्य मंत्रालय पीयूष गोयल, संसदीय कार्य मंत्रालय किरण रिजिजू को दिया गया है। सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय सौंपा गया है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय गजेन्द्र सिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मंत्रालय रवनीत सिंह बिट्टू को दिया गया है। प्रह्लाद जोशी को नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय और गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है।

कैबिनेट मंत्रियों को मिले ये विभाग

1. राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री

2. अमित शाह – गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री

3. नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

4. जेपी नड्डा – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री

5. शिवराज सिंह चौहान – कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री

6. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री और कॉपोर्रेट मामलों के मंत्री

7. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री

8. मनोहर लाल – आवास और शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्री

9. एच. डी. कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री

10. पीयूष गोयल – वाणिज्य और उद्योग मंत्री

11. धर्मेन्द्र प्रधान – शिक्षा मंत्री

12. जीतन राम मांझी – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह – पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

14. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री

15. डॉ. वीरेन्द्र कुमार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

16. किंजरापु राममोहन नायडू – नागरिक उड्डयन मंत्री

17. प्रल्हाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

18. जुएल ओराम – जनजातीय मामले मंत्री

19. गिरिराज सिंह – वस्त्र मंत्री

20. अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

21. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया – संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

22. भूपेन्द्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री

23. गजेन्द्र सिंह शेखावत – संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन मंत्री

24. अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास मंत्री

25. किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

26. हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27. डॉ. मनसुख मंडाविया – श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री

28. जी. किशन रेड्डी – कोयला मंत्री और खान मंत्री

29. चिराग पासवान – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

30. सी. आर. पाटिल – जल शक्ति मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को मिले ये विभाग

1. राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. डॉ. जितेन्द्र सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

3. अर्जुन राम मेघवाल – कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. जाधव प्रतापराव गणपतराव – आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. जयंत चौधरी – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्रियों को मिले ये विभाग

1. जितिन प्रसाद – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रीपद येसो नाइक – ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. कृष्ण पाल – सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. रामदास अठावले – मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. संजय सेठ – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

Share this:




Related Updates


Latest Updates