– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता : मोदी

IMG 20240516 WA0011

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, azamgarh  news, up news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में भाजपा सांसद व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाया। पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं, जिस दिन मोदी जायेगा, यह सीएए भी जायेगा। देश का हर नागरिक जान गया है कि वोट बैंक की राजनीति कर हिन्दू-मुसलमान को लड़ा कर सेक्युलरिज्म का चोला पहन रखा था। आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी, लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को 07 दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।

तुष्टीकरण के दलदल में पूरी तरह फंस चुका है इंडी गठबंधन 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन तुष्टीकरण के दलदल में पूरी तरह फंस चुका है। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आये दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है। वोटबैंक के लिए ये लोग हमारी आस्था पर चोट कर रहे हैं। मोदी ने कहा भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। इसका उदाहरण सीएए कानून है। इसके तहत शरणार्थियों को कल नागरिकता दी गयी। ये वे लोग हैं, जो भारत के बंटवारें में बाहर चले गये थे। इंडी गठबंधन वाले लोग महात्मा गांधी की बातों को याद नहीं रखते। महात्मा गांधी ने कहा था कि वे कभी भी भारत आ सकते हैं। इन लोगों ने अपनी बेटियों की इज्जत, अपना धर्म, अपनी संस्कृति व परम्परा को बचाने के लिए भारत मां के आंचल में आकर शरण ली, लेकिन कांग्रेस वालों ने इनकी सुध नहीं ली। इसमें ज्यादातर दलित व ओबीसी हैं। इसलिए इन पर वहां तो जुल्म हुआ ही, वोटबैंक की राजनीति में डूबी कांग्रेस ने भी इन पर जुल्म करने में कोताही नहीं की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन पिछड़े, दलित, आदिवासी का आरक्षण छीन कर अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं। ये लोग देश के बजट को बांटना चाहते हैं। बजट का सीधा-सीधा अल्पसंख्यक के नाम पर एलॉट करना चाहते हैं। सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं। ये तुष्टीकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। 

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत राम-राम व पायलागी के साथ की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर शंखध्वनि से प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, लालगंज लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ,सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उपस्थित रहे।

विपक्ष का फार्मूला…पांच साल में पांच प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतापगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि (इंडी अलायंस) सरकार चलाने का फॉर्मूला है- हर साल एक नया पीएम। ये चाहते हैं कि भानुमति का कुनबा जोड़नेवालों को लूट का बराबर मौका मिले। ये आपको मंजूर है क्या?

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश चलाना सोने का चम्मच लेकर पैदा होनेवाले बच्चों के बस की बात नहीं है। रायबरेली की जनता भी खटाखट खटाखट भेजेगी घर। अमेठी से गये और अब ये रायबरेली से भी जायेंगे।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले, गर्मी की छुट्टियों में विदेश निकल जायेंगे – खटाखट खटाखट। और, मैं गारंटी देता हूं कि आपकी सेवा के लिए दिन-रात एक करके काम करूंगा। मेरा पल-पल आपके नाम, मेरे शरीर का कण-कण आपके नाम। इन शहजादों को न मेहनत की आदत है और न ही नतीजे लाने की। इसलिए ये कहते हैं, देश का विकास अपने आप होगा। देश का विकास खटाखट होगा।

ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जायेगा और पूछो तो कहते हैं – खटाखट-खटाखट। ये कहते हैं कि भारत की गरीबी हम दूर कर देंगे – खटाखट-खटाखट।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन में वहीं लोग हैं, जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। आपको सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। 04 जून को सभी रिकॉर्ड टूट जायेंगे। देश में भाजपा सरकार बनेगी। हम विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनायेंगे। तीसरे कार्यकाल में हम हिन्दुस्तान को दुनिया में तीसरे नम्बर की ताकत बना कर रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस देश के विकास का मजाक उड़ाती है। इनकी नजर देश के खजाने पर है। इन लोगों ने 2014 से पहले देश को बर्बाद कर दिया था। हर क्षेत्र में लूट मची थी। देश निराशा के गर्त में डूबा था। हम देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में पांच नम्बर पर ले आये हैं।

आज भारत जी-20 जैसे बड़े आयोजन बड़ी सफलता और गर्व के साथ करवाता है। भारत अपने तिरंगे की छाप चंद्रमा पर छोड़ता है। 10 साल पहले ऐसी सफलता की कल्पना भी कर सकते थे क्या? तब हजारों करोड़ के घोटाले के अलावा कोई खबर आयी थी क्या? जो पहले असम्भव था, आज वह सम्भव हो पाया है। यह बदलाव, यह सफलता मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके एक वोट के कारण मिली है। यह आपके वोट की ताकत है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है- इस सरकार का तीसरा कार्यकाल होगा और दमदार।

Share this:




Related Updates


Latest Updates