– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट दिया : राहुल गांधी

IMG 20240611 WA0009 1

Share this:

Raibraili news : उप्र की रायबरेली संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट किया है। भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे थे, मगर जनता ने उन्हें संविधान को माथे से लगाने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने नरेन्द्र मोदी को संदेश दे दिया है कि हमें आपका विजन पसंद नहीं आया है, क्योंकि वह कुछ उद्योगपति के लिए काम करते हैं। जनता ने बता दिया है कि वह नफरत के खिलाफ है। बेरोजगारी के खिलाफ है। 

यह भी पढ़े : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गयीं सोनिया गांधी

धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया

रायबरेली की जनता ने इस बदलाव की शुरुआत की है।

लोकसभा चुनाव में गांधी-नेहरू परिवार की परम्परागत सीट रायबरेली तथा अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद मंगलवार को यहां ‘धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट भी हार गयी। अयोध्या की जनता ने संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से किसी तरह जीते हैं। अगर वहां से प्रियंका लड़ जाती, तो प्रधानमंत्री दो-ढाई लाख वोटों से हारते। देश की जनता ने भाजपा को संदेश दिया है कि यह मोहब्बत का देश है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तो किसी गरीब को, किसी आदिवासी को नहीं बुलाया गया था। फिल्म के लोग मौजूद थे। उद्योगपति मौजूद थे, मगर किसी गरीब आदिवासी को नहीं बुलाया गया था। अयोध्या में भाजपा को हरा कर जनता ने संदेश दिया है। अब मुद्दों की बात होगी। महंगाई की बात होगी। बेरोजगारी की बात होगी। अग्निवीर की बात होगी। जनता के मुद्दों की बात होगी। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है। यह करीब 100 साल पहले शुरू हुआ था जब किसानों के आन्दोलन के लिए जवाहर लाल नेहरू जी यहां आये थे। यह गहरा रिश्ता है, जो अभी है और हमेशा रहेगा।

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है जीत

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली व अमेठी लोकसभा सीट पर जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश व देश के लोग साफ-सुथरी राजनीति चाहते हैं। ये सब आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। दोनों सीटों पर जीत के लिए राहुल-प्रियंका कार्यकर्ताओं को आभार जताने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा तथा सपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के मंच पर मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने सपा कार्यकर्ताओं के लिए भी आभार जताया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates