– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, इनमें 14 महिलाएं

road accident

Share this:

Raipur news, Raipur accident, Chhattisgarh news : कवर्धा के कुकदूर थानांतर्गत ग्राम बाहपानी के पास सोमवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी। ये सभी तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद पिकअप में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 15 ग्रामीणों की मौत हो गयी। इनमें 14 महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पिकअप में कुल 25 लोग सवार थे। घायलों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गये हुए थे। दोपहर के वक्त तेंदुपत्ता तोड़ कर गांव की महिला और पुरुष पिकअप वाहन में सवार होकर वापस गांव की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। हादसे के वक्त पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे। इनमें से 15 ग्रामीणों की मौत हो गयी। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए पहुंच गयी। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्घटना में कुल 15 ग्रामीणों की मौत हुई है, जिनमें 14 महिला और एक पुरुष है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates