– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

विश्व कल्याण के लिए हम भारत को बनाना चाहते हैं महाशक्ति : राजनाथ सिंह 

b1c2ab43 0b4a 4656 939f 3205f638c396

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Baliya news, UP news, election 2024 : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। किसी पर आक्रमण के लिए नहीं, बल्कि विश्व के कल्याण के लिए। उन्होंने कहा कि 21 हजार करोड़ का निर्यात करके आया हूं। चार हजार करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल भी भारत ने निर्यात किया है। आगे पांच सालों में भारत करिश्मा करेगा। हम आंख नहीं दिखाते। यदि किसी ने आंख दिखायी, तो हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।

रक्षामंत्री सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा समाप्त पार्टी है। 2015 में ही साइकिल की चेन उतर गयी थी। 2017, 2019 और 2022 में भी चेन नहीं चढ़ी। जिस साइकिल पर चेन ही नहीं हो, वह आगे कैसे बढ़ेगी। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गये, वैसे ही कांग्रेस भी लुप्त हो जायेगी।

देवरहा बाबा को किया नमन 

उन्होंने देवरहा बाबा को नमन करते हुए कहा कि आजाद भारत में हर नागरिक राजनीतिक रूप से समझदार हो गया है। चार चरणों में दुनिया ने मान लिया है कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में नेताओं ने इतने वादे किये हैं कि जनता का विश्वास कम हो गया है। इस विश्वास के संकट को यदि चुनौती के रूप में किसी दल ने स्वीकार किया है, तो वह भाजपा है।

उन्होंने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनाने के बाद हमने जो भी कहा था, वह अक्षरश: पूरा किया। सपा कांग्रेस वाले राममंदिर की तारीख पूछते थे। हमने भव्य मंदिर बनाया। भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। जिस समय लोगों के अंदर दायित्वबोध पैदा होगा, उसी दिन रामराज्य आ जायेगा।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि चीन के मामले पर कांग्रेस गुमराह कर रही है। चीन से बराबरी की बात चल रही है। पीओके हमारा था, है और रहेगा। अब तो पीओके के लोग मांग कर रहे हैं कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है।

सीजेए लाया तो हाय तोबा मचाई गई 

उन्होंने कहा कि नागरिकता का कानून (CAA) लाया गया, तो हाय-तौबा मचायी गयी। सीएए कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। जिन लोगों ने इमरजेंसी लगायी, वे लोग कहते हैं कि 400 सीटें आयीं, तो भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट देगी। उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकता। मोदी ने दस सालों में एक भी सरकार भंग नहीं की।

उन्होंने कहा कि भारत का मस्तक ऊंचा करने के लिए सहयोग चाहिए। हमने फैसला किया है कि देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। क्या यह तानाशाही है। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के लोग आपस में लड़ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी ईडी और सीबीआई से डराते हैं। इंडी के नेता केजरीवाल जेल गये हैं, तो भ्रष्टाचार के कारण। अन्ना हजारे को भी इन्होंने धोखा दिया है। केजरीवाल के घर में आम आदमी पार्टी की सांसद को पीटा गया। उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने पांच किलो राशन फ्री दिया। इसके बाद भी मोदी जिन्दाबाद न बोलें, तो कैसे काम चलेगा। इस बार सरकार बनेगी तो 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त किया जायेगा।

इस मौके पर रवीन्द्र कुशवाहा ने रक्षा मंत्री सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर चुनावी जनसभा को सांसद सकलदीप राजभर, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण मिश्र, विजय बहादुर दुबे आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव व संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates