– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

राहुल गांधी ने असम के सीएम को नफरत फैलाने वाला कहा तो हिमंत बिस्व सरमा बोले – राहुल डरपोक

rahul and himant

Share this:

Assam CM Himanta Biswa Sarma spreads hatred and occupies land: Rahul Gandhi, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री एक तरफ नफरत फैलाते हैं और दूसरी ओर जमीन पर कब्जा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुबह उठते ही नफरत फैलाते हैं और जब तक जनता इधर-उधर देखती है, उसकी जेब से रुपये निकाल लेते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान बुधवार को राज्य के बरपेटा में जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के सबसे भ्रष्ट असम के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आप मुंह में पान खाओ, तो सुपारी का व्यापार मुख्यमंत्री का है। हर कदम पर जनता की जेब से पैसे निकल रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर कई गम्भीर आरोप भी लगाये।

पुलिस ने राहुल गांधी की यात्रा को धिंग में ही रोक दी थी

उल्लेखनीय की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड होते हुए शिवसागर जिले की सीमा से असम में पहुंची थी। इसके बाद यात्रा जोरहाट होते हुए माजुली, लखीमपुर, अरुणाचल प्रदेश से होकर वापस असम के बिश्वनाथ जिले के शोणितपुर होते हुए नगांव जिले के धिंग में पहुंची है। पुलिस ने उनकी यात्रा को धिंग में ही रोक दी थी। खानापाड़ा में रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने बेरीकेडिंग को तोड़कर शहर में घुसने की कोशिशें की गई। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मियों मामूली घायल हुए थे। असम पुलिस ने इस सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार आदि के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

राहुल गांधी ‘डरपोक’ हैं : हिमंत बिस्व सरमा

 मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘डरपोक’ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा भड़काने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद वह चुपचाप अपनी लग्जरी बस से बाहर निकल गये और एक छोटी कार में सवार होकर शहर छोड़ कर अपने अगले पड़ाव हाजो की ओर चले गये। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये राहुल गांधी पर गम्भीर आरोप लगाये। 

असम के मुख्यमंत्री को धन्यवाद, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी : जयराम रमेश

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में होने के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के पांच स्तम्भों पर चर्चा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को निचले असम के बंगाईगांव, बरपेटा आदि इलाकों में हैं। इसी बीच कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं असम के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी। हम डरने वाले नहीं हैं..पीछे नहीं हटेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates