Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब यूक्रेन ने रुस के अंदर घुसकर केर्च पुल को उड़ाया

अब यूक्रेन ने रुस के अंदर घुसकर केर्च पुल को उड़ाया

Share this:

Kiev News : यूक्रेन ने फिर रूस को बड़ा झटका दिया है। इस बार यूक्रेन ने रूस के अंदर घुसकर केर्च पुल को उड़ा दिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि 1100 किलोग्राम के अंडरग्राउंड बम से केर्च पुल को निशाना बनाया है। विस्फोट के बाद रूस ने केर्च पुल पर आवाजाही को रोक दिया है। केर्च पुल यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के लिए एक बड़ा रणनीतिक मार्ग है। यह रूस की मुख्य भूमि को कब्जे वाले क्रीमिया से भी जोड़ता है। यह पुल पहले भी कई बार यूक्रेनी हमलों का शिकार हुआ है। वहीं, रूस ने यूक्रेन के शहर सुमी को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें करीब तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की निंदा कर कहा कि यह इस बात को रेखांकित करता है कि मॉस्को का तीन साल से जारी युद्ध को रोकने का कोई इरादा नहीं है।

Share this:

Latest Updates