– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 17 जुलाई 2023 का राशिफल व पंचांग भी पढ़ें 

Aaj ka rashifal 4

Share this:

Rashifal 17 July 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 17 जुलाई को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

17 जुलाई 2023 यानी सोमवार का पंचांग

श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आषाढ़। अमावस्या तिथि 12:01 AM तक उपरांत प्रतिपदा। नक्षत्र पुनर्वसु 05:11 AM तक उपरांत पुष्य। व्याघात योग 08:57 AM तक, उसके बाद हर्षण योग। करण चतुष्पद 11:03 AM तक, बाद नाग 12:01 AM तक, बाद किस्तुघन। 17 जुलाई 17 सोमवार को राहु 07:34 AM से 09:13 AM तक है। 10:32 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

17 जुलाई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। काम पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आज आपके राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। जीवन में कुछ चुनौतियां आने की संभावना हैं। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा।

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लम्बे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं। 

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का  दिन  सामान्य रहेगा। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच- समझकर लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान से सहयोग मिलसकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। 

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई—बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा।।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का  दिन  व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा जिससे उनका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। महिलाओं की सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भोजन समय पर कर लें। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी से काम लें। संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा। प्रेम—प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। आप में से कुछ अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यावसायिक सन्दर्भ में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक सन्दर्भ में विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं, अत: सावधानी से आचरण करें।  

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का  दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का  दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का गुरुवार को पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनाथालय में कुछ दान करें, कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  आज आप अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किसी प्रकार के झूठे आरोप परेशानी में डाल सकते है। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates