– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

चाक्षुषोपनिषद मंत्र का करें जप, बढ़ेगी आंखों की रोशनी, संक्रमण होंगे दूर, तेज होगी बुद्धि

IMG 20240624 WA0004 1

Share this:

Dharma adhyatma : हिन्दू धर्म में सूर्य देव का बहुत महत्त्व माना जाता है। इन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है। सूर्य की कृपा से ही धरती पर जीवन सम्भव है। वहीं, कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालती है। दरअसल, सूर्य ग्रहों के राजा हैं और इन्हें नेत्र व बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और यश बढ़ता है। जबकि, सूर्य की स्थिति खराब होने पर कार्यक्षेत्र में समस्या और आंख सम्बन्धी समस्याएं होती हैं।

आपको बता दें कि सूर्य देव की रोजाना उपासना करने से नेत्र रोग दूर होने के साथ ही बुद्धि का विकास होता है। ऐसे में आंखों की रोशनी को बढ़ाने और नेत्र सम्बन्धी रोगों से दूर रहने के लिए आपको रोज सुबह-शाम चाक्षुषोपनिषद मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र में बहुत शक्ति होती है। इस मंत्र के जप से दृष्टि बढ़ती है। चाक्षुषोपनिषद मंत्र के रोजाना जप करने से न सिर्फ आंखों की रोशनी, बल्कि बुद्धि भी तेज होती है।

यह भी पढ़े : नहीं रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित

चाक्षुषोपनिषद मंत्र

ॐ तस्याश्चाक्षुषीविद्याया अहिर्बन्ध्यु ऋषि:, गायत्री छन्द,

सूर्यो देवता, चक्षूरोगनिवृत्तये जपे विनियोग:।

ॐ चक्षुष चक्षुष चक्षुष तेजः स्थिरो भव, माम (या रोगी का नाम) पाहि पाहि,

त्वरितं चक्शुरोगान शमय शमय

मम जातरूपं तेजो दर्शये दर्शये,

यथा अहम अन्धो नस्याम तथा कल्पय कल्पय

कल्याणं कुरु कुरु,

यानी मम पूर्व जन्मोपार्जितानी

चक्षुष प्रतिरोधक दुष्क्रुतानी

सर्वानी निर्मूलय निर्मूलय

ॐ नमः चक्षुः तेजोदात्रे दिव्यायभास्कराय

ॐ नमः करुनाकराय अमृताय

ॐ नमः सूर्याय ॐ नमो भगवते श्री सूर्याय अक्षितेजसे नमः

खेचराय नमः, महते नमः रजसे नमः, तमसे नमः,

असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय,

मृत्योरमा अमृतंगमय,

उष्णो भगवान् शुचिरूपः हंसो भगवान् शुचि प्रतिरूपः

यइमाम् चाक्षुशमतिम विद्याम

ब्रह्मणों नित्यम अधीयते

न तस्य अक्षि रोगो भवती

न तस्य कूले अंधोर भवती

अष्टो ब्राह्मणाम ग्राहित्वा

विद्या सिद्धिर भवती

विश्वरूपं घ्रणितम जातवेदसम हिरणमयम पुरुषंज्योतीरूपं तपन्तं

सहस्त्ररश्मिः शतधा वर्तमानः पुरः प्रजानाम उदयत्येष सूर्यः

ॐ नमो भगवते आदित्याय अक्षितेजसे-अहो वाहिनी अहो वाहिनी स्वाहाः।।

Share this:




Related Updates


Latest Updates