– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharm adhyatm : जब भगवान शिव आखिर प्रभु श्रीराम जी की कथा सुनते-सुनते क्यों रो पड़ते थे?

IMG 20240513 WA0003 1

Share this:

Why did Lord Shiva cry while listening to the story of Lord Shri Ram?, dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm, Sanatan Dharm, hindu dharm : भगवान शिव जब सतीजी को अगस्त्य मुनि जी के आश्रम में लेकर चलते दे, तो साथ में सतीजी भी बड़े चाव से उनके आश्रम चलती थीं। उनके मन में अगस्त्य मुनि के प्रति श्रद्धा, सम्मान व प्रेम सब कुछ है। यहां सतीजी के हृदय के भाव भगवान शिव से पूर्णतः मेल खाते हैं। भगवान शिव आदिशक्ति सतीजी के साथ, अगस्त्य मुनि जी के आश्रम से वापस कैलाश की ओर प्रस्थान कर रहे थे। लेकिन, यहां गोस्वामी तुलसीदास जी ने सतीजी के लिए जो शब्द प्रयोग किये, वे उनके दैवीय प्रभाव के अनुकूल नहीं थे। कारण रहा, भगवान शंकर जब अगस्त्य मुनि के आश्रम में गये थे, तो गोस्वामी जी सतीजी के लिए ‘जगत जननी’ जैसे पूजनीय शब्दों का प्रयोग कर रहे थे।

‘संग सती जगजननि भवानी।

पूजे रिषि अखिलेस्वर जानी।।’

वहीं, जब सतीजी, अगस्त्य मुनि के आश्रम से वापस कैलास को जाने लगीं, तो गोास्वामी जी इन शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं-

‘मुनि सन बिदा मागि त्रिपुरारी।

चले भवन संग दच्छकुमारी।।’

अर्थात भगवान शिव के साथ अब जगत जननी नहीं, अपितु दक्षसुता जा रही हैं। गोस्वामी जी के इन शब्दों के अर्थ बड़े मार्मिक हैं। आखिर क्या ही अंतर पड़ जायेगा, अगर भगवान शिव की पत्नी कहने के बजाय, दक्ष कन्या कह दिया जायेगा? यह समझने के लिए हमें देवताओं के गुरु प्रजापति दक्ष की, भगवान शिव के प्रति भावना देखनी पड़ेगी। यह वही दक्ष हैं, जिन्होंने सतीजी को भगवान शिव के साथ परिणय सूत्र में बंधने में लाख रोड़े अटकाये थे। यह वही दक्ष हैं, जिन्होंने कहा था कि भगवान शिव में कोई गुण नहीं, वे निर्गुणी हैं। मैं उन्हें देवों के देव मानने के लिए सहमत नहीं हूं। भगवान तो उन्हें मैं किसी भी आधार पर नहीं मान सकता।

प्रश्न उठता है, कि पिता दक्ष के इतना विरोध करने पर भी सतीजी ने भगवान शिव को ही पति रूप में क्यों चुना। कारण स्पष्ट था, कि सतीजी शिवजी को केवल एक अघौड़ी नहीं, बल्कि भगवान मानती थीं। दक्ष का स्वभाव है कि वह भगवान शिव से विपरीत चलता है। वहीं, सतीजी का मत ही यह है, कि वह सदा भगवान शिव के मतानुसार चले।

भगवान शिव जब सतीजी को अगस्त्य मुनि जी के आश्रम में लेकर चलते हैं, तो साथ में सतीजी भी बड़े चाव से उनके आश्रम चलती हैं। उनके मन में अगस्त्य मुनि के प्रति श्रद्धा, सम्मान व प्रेम सब कुछ है। यहां सतीजी के हृदय के भाव भगवान शिव से पूर्णतः मेल खाते हैं। इसीलिए गोस्वामी जी कह रहे हैं, कि भगवान शिव के साथ जगत जननी भी हैं। लेकिन, अवश्य ही अगस्त्य मुनि जी के आश्रम में ऐसा कुछ तो घटा है, कि सतीजी न ही तो अगस्त्य मुनि जी के मुख से प्रस्फुटित हो रही श्रीराम कथा सुनती हैं और न ही उतने दिन उनका मन आश्रम में लगता है। सतीजी को कोई वास्ता ही नहीं था, कि अगस्त्य मुनि कथा में क्या प्रसंग कह रहे हैं, या क्या कहना चाह रहे हैं। उन्हें तो मानों तब तक आश्रम में रुकना था, जब तक भगवान शिव आश्रम में रुके हैं।

ऐसा नहीं कि सतीजी अगस्त्य मुनि के समक्ष कथा सुनने के लिए भगवान शिव के साथ नहीं बैठती थीं। बैठती तो थीं, लेकिन उनका मन कहीं और विचरण करता रहता था। दूसरी ओर, भगवान शिव श्रीराम जी की कथा श्रवण करते-करते, कितनी ही बार रो भी पड़ते थे। सतीजी भी भगवान शिव को यूं रोते देखती, तो सोचती, कि इसमें भला रोनेवाली क्या बात है? क्या कोई कहानी सुन कर भी रोता है? लेकिन  भगवान शिव जैसे-जैसे कथा सुनते, उनका हृदय श्रीराम जी के दर्शनों को लेकर और व्यग्र हो उठता। उनका रोम-रोम प्रभु के श्रीचरणों में नमस्कार करने हेतु ललायत होने लगाता। फिर ऐसा नहीं कि भगवान शिव केवल कथा का रसपान ही करते रहते, वह अपना स्वयं का भी कोई अनुभव साझा करते। उसे अगस्त्य मुनि भी बड़े चाव से सुनते। मुनि और शिवजी ; दोनों ही इस पावन घड़ी का दिल भर कर आनन्द ले रहे थे। लेकिन, एक सतीजी ही ऐसी थी, जो तन से तो पूरे समय वहां पर उपस्थित थीं, लेकिन मन से वह एक क्षण भर के लिए भी कथा में उपस्थित नहीं होती थीं। उन्हें तो बस यही चिन्ता खाये जा रही होती थी, कि मुनि कथा को कहीं और अधिक लम्बा न खींच दें। अब इतने दिन तो हो गये हैं इनके आश्रम आये, आगे पता नहीं कब तक यहां रुकना होगा। समस्या यह है, कि भगवान शिव को कह भी तो नहीं सकते, कि अब बहुत हो गया। …और, कितनी कथा सुननी बाकी है? हम घर कब चलेंगे? सतीजी मन मार कर आश्रम में रह रही थीं। बाकी कथा से मानो उनका कोई लेना-देना नहीं था।

अब इसके पीछे कारण क्या था, कि सतीजी का मन श्रीराम कथा से इतना उचाट था? …तो, संतों के श्रीमुख से सुना है, कि सतीजी में वैसे तो भगवान शिव जी की भक्ति के भाव कूट-कूट कर भरे हैं। वह उनके हर वाक्य को ब्रह्म वाक्य मानती थीं। अगस्त्य मुनि जी के प्रति सतीजी की जो दैवीय भावना बनी थी, कि मुनि उच्च कोटि के महापुरुष हैं, यह भावना भी उनकी शिवजी के मुख से प्रशंसा सुन-सुन कर ही बनी थी। लेकिन, विड़म्बना कि सतीजी जी की यह भावना उसी समय धूमिल हो गयी थी, जब उन्होंने अगस्त्य मुनि के आश्रम में अपने चरण रखे थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates