– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

घर के मंदिर में बिलकुल नहीं रखें फटे-पुराने वस्त्र और कटी-फटी किताबें

IMG 20240530 WA0009

Share this:

dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm, Sanatan Dharm, hindu dharm, God and goddess : घर के मंदिर को सबसे अधिक पवित्र स्थान माना जाता है। लेकिन, मंदिर की पवित्रता को बनाये रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। वहीं, घर के मंदिर को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु में इस बात के बारे में भी बताया गया है कि घर के मंदिर के आसपास किन चीजों को भूल कर भी रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने पर व्यक्ति और परिवार के अन्य सदस्यों को नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

मंदिर में न रखें ऐसी पुस्तकें

कुछ लोग घर में मंदिर में धार्मिक किताबें रखते हैं। लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर के मंदिर में पुरानी धार्मिक या फिर कटी-फटी किताबें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

हटा दें ऐसी तस्वीरें

मंदिर के आसपास अपने पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि, ऐसा करना अशुभ माना जाता है और ऐसा करने से भगवान का अपमान होता है। इसलिए हमेशा दक्षिण दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगायी जा सकती है, क्योंकि यह पितरों की दिशा मानी गयी है।

न करें ऐसी गलतियां

पूजा करने के दौरान भगवान को फूल अर्पित किये जाते हैं। लेकिन, वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर में कभी भी सूखे फूलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में उदासीनता बढ़ती है। वहीं, चढ़ाये गये फूलों को थोड़ी देर बाद मंदिर से हटा देना चाहिए। मंदिर में शंख रखना शुभ माना गया है। लेकिन, मंदिर में ढेर सारे शंख नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

हिन्दू धर्म में शनि देव को भी मुख्य देवता माना गया है। लेकिन, शनिदेव की मूर्ति को घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति व परिवार के अन्य सदस्यों पर शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर के आसपास कभी कूड़ा एकत्र नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates