होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 11 मई 2022 का राशिफल और दो दिनों का पंचांग पढ़ें

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 369x246 4

Share this:

rashifal and panchang of 11 May : 11 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

11 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी शाम के 07.31 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी शाम के 07.28 बजे तक। योग- व्यतिघात शाम के 07.25 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.02 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

12 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी शाम के 06.51 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 07.30 बजे तक। योग- हर्षण शाम के 05.51 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.03 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

11 मई 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो)दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें अन्यथा पुराने विवाद फिर से बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक हो सकती है। वाणी की मधुरता बनाएं रखें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। कारोबार के चलते मानसिक तनाव हावी रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सामान्य रहेगा। यदि कोई सरकारी या जमीन-जायदाद संबंधित मामला फंसा हुआ है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आपके द्वारा कही गयी बात से परिवार में विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई रोग परेशान कर सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आकस्मिक लाभ के योग हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी की भी बातों में आने से बचें। अगर परिवार में कोई अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 11 मई 2022 राशिफल। दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के कार्य से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। वेतन वृद्धि व पदोन्नत्ति के भी योग हैं। विवाह योग्य जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। यदि कोई नया कार्य करने का सोच रहे हैं, तो उसमें बाधा उत्त्पन्न हो सकती है जिसके कारण आपको निराशा होगी। कारोबार में किसी डील के लटकने से मन कुछ अशांत रह सकता है। धन लाभ आशानुरूप होगा, जिस कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि कोई बड़ा निर्णय को लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको धैर्य व संयम से लेना होगा, नहीं तो वह भविष्य में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। माता जी के साथ नोकझोंक हो सकती है। परिवार का माहौल अस्त-व्यस्त रह सकता है। कारोबार में जोखिम लेने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको कहीं से राजकीय मदद भी प्राप्त हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने का लाभ मिलेगा। नए लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक विष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेने के लिए माता-पिता से सलाह ले सकते हैं ।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास नहीं करें, नहीं तो आपके लिए बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आपको सभी बड़े कार्य अपनी सूझबूझ से ही करने हैं। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा किसी प्रियजन की मदद से दूर होगी। लम्बे समय बाद मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि किसी संपत्ति को खरीदने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) हर विषय पर प्रियजनों का समर्थन मिलता दिख रहा है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई भी खर्च अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करें। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके मन में उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन उत्तम परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी सहयोगी से विवाद में पड़ने से बचें। व्यापार में यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। कोई नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। किसी भी कार्य में प्रयास जारी रखें तो वह सफल होते जाएंगे। विरोधी अगर हावी होने का प्रयास करेंगे तो वह उसमें नाकामयाब रहेंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से संपार्ल बढ़ाने में फायदा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ

सेहत थोड़ा कष्ट दे सकती है। अगर कोई रोग परेशान कर रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो टाल दें क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय साझेदार की मदद से लें। घर के आस-पास यदि कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको उससे बचकर रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है,तो आज में उसमे जीत मिल सकती हैं।

नोट :  11 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

धर्म-अध्यात्म की अन्य जानकारी के लिएparivartankiawaj.com पर करें विजिट।

Share this:




Related Updates


Latest Updates