होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 21 सितंबर 2024 का राशिफल-पंचांग पढ़ें

IMG 20240920 WA0003 1

Share this:

Rashifal 21 सितंबर 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 21 सितंबर 2024  को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

21 सितंबर 2024 शनिवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), भाद्रपद। चतुर्थी तिथि 06:14 PM तक उपरांत पंचमी। नक्षत्र भरणी 12:36 AM तक उपरांत कृत्तिका। व्याघात योग 11:36 AM तक, उसके बाद हर्षण योग। करण बव 07:41 AM तक, बाद बालव 06:14 PM तक, बाद कौलव 04:54 AM तक, बाद तैतिल। 21 सितम्बर शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:49 AM तक है। 06:09 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

21 सितंबर 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं | रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आप आज अपने आपको तंदरूस्त महसूस करेंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन थोड़ा मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। लवमेट का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे  । व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश रखेंगे। उनके दिल में जगह बनाएंगे और उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा और समझदारी से रिश्ते की बेहतरी के लिए काम करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर रहेगा। ज्यादा मेहनत से ज्यादा सही काम पर ध्यान दें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : अपनी मां जी को बड़े प्यार से कोई गिफ्ट देंगे। उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। मन में सुख और शांति का भाव होगा। काम के सिलसिले में भी दिनमान मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। एक दूसरे को समझ पाएंगे और रोमांस का भी सहारा लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एक दूसरे के ख्यालों में बिताएंगे। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी। सेहत पहले से बहतर रहेगी। 

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :‌ आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर विश्वास बढ़ेगा। अपने ऊपर खर्चा करेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में इधर उधर की बातें करना नुकसानदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज सफलता का दिन रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को भगवान भरोसे बिताएंगे। झगड़ा करने से बचें। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी महसूस होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है। उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत होने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा । परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी जो आपको मानसिक रूप से हर्ष प्रदान करेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक रहेंगे और एक दूसरे के दिल में जगह बनाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास रहेगा। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। भाग्य की प्रबलता से काम में सफलता मिलेगी। 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके लिए का दिन बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे और उसके साथ-साथ घर परिवार पर भी आप की नजर जाएगी। तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। नया मकान खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। भाग्य मजबूत होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस और आकर्षण के साथ आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को खुशी खुशी बिताएंगे। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से होगी। ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे। आप शाम के समय किसी पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जायेंगे। आपको कोई खास बात पता चल सकती है। पार्टनर के साथ घर पर ही अच्छे लंच का आनंद लेंगे। रूके हुए सभी काम सफल होंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपनी मेहनत का फल मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी से आपकी कोई बड़ी मुश्किल हल कर सकता है जिससे आप मन ही मन हर्षित होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा। अपने प्रिय को कोई खास बात बताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates