होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 24 सितंबर 2024 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

IMG 20240923 WA0004 1

Share this:

Rashifal 24 सितंबर 2024 rashifal & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 24 सितंबर 2024 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल पढ़ें।

24 सितंबर 2024 यानी मंगलवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), भाद्रपद। सप्तमी तिथि 12:39 PM तक उपरांत अष्टमी। नक्षत्र म्रृगशीर्षा 09:54 PM तक उपरांत आद्रा। व्यातीपात योग 01:26 AM तक, उसके बाद वरीयान योग। करण बव 12:39 PM तक, बाद बालव 12:19 AM तक, बाद कौलव। 24 सितम्बर मंगलवार को राहु 03:18 PM से 04:47 PM तक है। 09:55 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

24 सितंबर 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। बेवजह आप खुद को अकेला महसूस करेंगे, जिससे मानसिक दबाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान देना होगा। मन भटकने से काम में गड़बड़ हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते की अहमियत समझेंगे। 

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा और आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। 

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपको परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। एक-दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी प्यार भरी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी और संतान के प्रति गंभीरता दिखाई देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे और अपनी गलतियां स्वीकार करेंगे। काफी इमोशनल महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में धनवान मजबूत है। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपनी मां जी के लिए कोई बड़ा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में सुख रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होने से कामों में सफलता मिलेगी। कुछ खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में दौड़ भाग रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में ईमानदारी बरतते हुए अपने प्रिय को कोई गिफ्ट देंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग में समय भी बीत सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव कम होगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। मनोबल ऊंचा होगा। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धिमत्ता से सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। 

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन की आवक होगी, जिससे स्थिति अच्छी बनेगी, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। जो आपको दूसरी और खींच लेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन मान अच्छा रहेगा, लेकिन इधर-उधर की बातों में समय व्यर्थ ना करें। शादीशुदा लोगों के जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन बिना किसी वजह की चिंताओं से आप खुद को अकेला महसूस करेंगे, इससे बाहर आने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपका मानसिक तनाव बाधा बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुशी-खुशी एक-दूसरे को कोई कंपलीमेंट देगे। काम के सिलसिले से दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। सेहत अच्छी रहेगी। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी बन सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया है। आप अपनी नेतृत्व क्षमता और बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करते हुए, आज के दिन का बढ़िया परफॉर्मेंस देंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन मान अच्छा रहेगा। एक-दूसरे को महत्व देंगे और जीवन साथी से कोई बढ़िया सलाह मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज थोड़ी निराशा हो सकती है।  

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हरा-भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज रोमांटिक रहेगा। आपके प्रिय आज अलग अंदाज में नजर आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आप को प्रोन्नति मिलने के योग हैं। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर तो पूरा ध्यान रखेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर मन में हीन भावना आ सकती है। भाग्य में कुछ कमी रहेगी, जिसके वजह से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विरोधियों से सावधान रहें, खर्चे हो सकते हैं, लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिनमान बेहतर रहने के संकेत दे रहा है।  

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में दिन मान उम्मीदों के मुताबिक अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आपको परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन बहुत अच्छे से बताएंगे और अपने प्यार को आगे बढ़ाएंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा और इनकम अच्छी होने से कुछ नया खरीदने की कोशिश करेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates