होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 28 सितंबर 2024 का राशिफल-पंचांग पढ़ें

IMG 20240927 WA0002 1

Share this:

Rashifal 28 सितंबर 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 28 सितंबर 2024  को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

28 सितंबर 2024 शनिवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), भाद्रपद। एकादशी तिथि 02:50 PM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र आश्लेषा 03:38 AM तक उपरांत मघा। सिद्ध योग 11:50 PM तक, उसके बाद साध्य योग। करण बालव 02:50 PM तक, बाद कौलव 03:46 AM तक, बाद तैतिल। 28 सितम्बर शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:48 AM तक है। 03:38 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

28 सितंबर 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने काम पर ध्यान देकर आप अच्छे दिन की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन फिर भी मन में असंतुष्टि रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान सुख से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। 

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में सफलता मिलेगी फिर भी मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। हल्के खर्चे भी रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव और शक बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से बड़ा दुखी हो सकते हैं।  

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। सर्दी खांसी या छाती में जकड़न परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान अच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है। ढेरों बातचीत करेंगे जिससे मन हर्षित होगा। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। वे  मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन मजबूत है और सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान आज थोड़ा भावुक रहेगा। किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। स्वयं ईगो में आकर किसी को दुखी ना करें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बिगड़ते हुए स्वास्थ्य या उनके मानसिक तनाव से परेशान होंगे। उनका साथ दें। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। बस मेहनत पर ध्यान दें। इनकम अच्छी होगी। 

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :‌ आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। आपकी मां जी की सेहत बिगड़ सकती है उनका ध्यान रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सुदूर क्षेत्रों से अच्छे संबंध बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ रहेंगे। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी किसी बात को लेकर काफी आशान्वित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : क‍िसी शुभ कार्य की योजना बनाने में आपकी भी राय ली जाएगी। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आज एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ का भी अवसर म‍िलेगा। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। खुद पर भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा नहीं तो आप अवसाद में आ सकते हैं। अकेलेपन से बचें। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में भी दिन में मजबूती मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने प्रिय के साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक रूप से तनाव आप पर हावी रहेगा और सेहत को लेकर खर्चे भी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्यार को महसूस करेंगे और अपने प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं। काम के सिलसिले में मेहनत करने का दिन है। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, इससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates