होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 29 सितंबर 2024 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

IMG 20240928 WA0017

Share this:

Rashifal 29 सितंबर 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 29 सितंबर 2024 रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग। इसके बाद विस्तार से राशिफल

29 सितंबर 2024 रविवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर),भाद्रपद। द्वादशी तिथि 04:47 PM तक उपरांत त्रयोदशी।क्षनक्षत्र मघा 06:18 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी। साध्य योग 12:27 AM तक, उसके बाद शुभ योग। करण तैतिल 04:48 PM तक, बाद गर 05:55 AM तक, बाद वणिज। 29 सितम्बर रविवार को राहु 04:43 PM से 06:12 PM तक है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

29 सितंबर 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज मेष राशि के सितारे बताते हैं कि, आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल होगी। इसके लिए आप काफी समय से मेहनत और प्रयास कर रहे हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर पर जा सकते हैं। किसी भाग्यशाली और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बना हुआ है। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं औऱ भाग्यशाली कार्यों में व्यय से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। यदि आपका कोई सरकारी काम फंसा हुआ है तो आज इसे टाल ही दें तो बेहतर होगा नहीं तो परेशानी के बावजूद सफलता नहीं मिलने से निराश होंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज वृषभ राशि के जातक अपने व्यवसाय में कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से मदद की अपेक्षा रहेगी। आज आप अपने माता-पिता की खुशी के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माता पिता के साथ आज आप सुखद पल भी बिताएंगे। अगर पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में मन मुताबिक माहौल मिलेगा। आज आपका आत्मबल और उत्साह आपको लाभ दिलाने वाला है।

♊ मिथुन :(क, छ, व, घ Gemini Daily Horoscope) : आज मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि आप जो भी काम ठान लेंगे उसे आज पूरा करके ही मानेंगे आपमें आज जोश और उत्साह जबरदस्त रहेगा। लोग आपकी ओर नजर लगाए रहेंगे और कुछ तो आपकी शिकायत भी करेंगे लेकिन आपको अपने पर और अपने काम पर फोकस करना है किसी की बातों पर ध्यान न दें। विरोधी आपका चाहकर भी कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। बिजनस करने वाले लोगों के मन में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी और इनके द्वार आप लाभ भी हासिल करेंगे। आप आज सहयोगियों के द्वारा काम में सफलता हासिल कर पाएंगे।

♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू) : आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार में किसी भाग्यशाली या मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसके लिए परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के सानिध्य की आवश्यकता होगी। अगर आपका कोई काम अधूरा है तो आज आप किसी दोस्त के साथ मिलकर उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज सम्मान मिलेगा और वेतन वृद्धि हो सकती है। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। काम के दबाव की वजह से आप तनाव में रह सकते हैं। वैसे अपनी व्यस्तता के बीच आप आप अपने बच्चों को बाहर घुमाने भी ले जा सकते हैं। संतान की ख़ुशी देखकर आप प्रसन्न होंगे। धर्म और अध्यात्म में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक मुनाफा मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके किसी काम में टोका टोकी हो कर सकते हैं, जिसकी वजह से मूड खराब हो सकता है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : कन्या राशि के जातकों के आज समझदारी और संयम से चलना होगा। यदि आज आप अपने घर या व्यवसाय के लिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लें तो सभी पक्षों पर पहले अच्छे से विचार कर लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र वाद विवाद वाली स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और संयम से काम लें। आज कुछ भाग्यशाली और मांगलिक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ भी भाग्य पर नहीं छोड़ता है क्योंकि सफलता आज भाग्य पर नहीं आपकी मेहनत पर निर्भर करने वाली है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज तुला राशि के जातकों के सितारे बताते हैं यदि आपके कार्य व्यवहार को लेकर कुछ विवाद है तो आज वह सुलझ सकता है। आपको आज पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिल सकती है। बच्चों के लिए आज आप कुछ प्लान करेंगे इसमें आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। सितारे कहते हैं कि, आज आपके पड़ोसी आपके लिए प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकते हैं, लेकिन आपको इसमें पड़ने से बचना होगा। बिजनस में अगर आप अपने प्रोजेक्ट पर काम करेंगे तो वो आपको फायदा भी देंगे। बच्चों से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोग यदि कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आपकी बनाई प्लानिंग सफल हो सकती है। परिवार में यदि कोई विवाद की स्थिति बनी हुई है तो आज आपका यह मामला सुलझ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज एक के बाद एक लाभदायक मौके मिल सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान और लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। आज आप अपने लिए नए कपड़े, अथवा कुछ शौक साधनों के चीज खरीद सकते हैं। लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अगर नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी वे सफलता हासिल कर पाएंगे। 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज सितारे बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को आज बहुत ही संभलकर कर काम करना होग।। आज आपको व्यापार में कुछ गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। कारोबार में मंदी के चलते आज आपको अपने रुके हुए काम पूरे करने का मौका मिलेगा। अगर आपकी संतान के विवाह को लेकर कोई समस्या चल रही है तो आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी बहस भी हो सकती है। यदि हां, तो उन्हें समझाने की पूरी कोशिश करें।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान और सजग रहना होगा क्योंकि इसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं उठना चाहिए, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। सलाह है कि अपना काम सोच-समझकर करें, खानपान में लापरवाही नहीं करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के कारण आप बुखार, पेट दर्द आदि से पीड़ित हो सकते हैं। यदि बिजनस में पार्टनर के साथ आपका कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आप मीन राशि के जातक अपनी बुद्धि और विवेक से वह सब कुछ पा लेंगे जो चाहते हैं। लेकिन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम करेंगे तो नुकसान होगा। बिजनस में भी अगर आप आज कोई डील फाइनल करते हैं तो सोच-समझकर करें। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी और मर्यादित शब्दों का प्रयोग करना होगा नहीं तो परेशानी होगी। 

पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates