होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 13 अक्टूबर 2024 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

IMG 20241012 WA0071

Share this:

Rashifal 13 अक्टूबर 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज  13 अक्टूबर 2024 रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग। इसके बाद विस्तार से राशिफल

 13 अक्टूबर 2024 रविवार का पंचांग

आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर),आश्विन। दशमी तिथि 09:09 AM तक उपरांत एकादशी। नक्षत्र धनिष्ठा 02:51 AM तक उपरांत शतभिषा शूल योग 09:25 PM तक, उसके बाद गण्ड योग। करण गर 09:09 AM तक, बाद वणिज 07:59 PM तक, बाद विष्टि। 13 अक्टूबर रविवार को राहु 04:32 PM से 05:59 PM तक है। 03:44 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

 13 अक्टूबर 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं आप अपने कारोबार व्यवसाय में कुछ बदलाव ला सकते हैं, जिससे आपको सहयोगी सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। लेकिन आपको साहस और धैर्य से स्थिति से संभालना होगा। इससे आप भविष्य में लाभ पा सकेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज वाद विवाद से बचना चाहिए और अधिकारियों की बातों पर गौर भी करना चाहिए। आज शाम का समय आप अपने व्यवसाय की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। गृहस्थी में सुख शांति के लिए वाणी संयमित रखें।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। शौक सुविधाओं की चाहत बढेगी कुछ अपने लिए और परिवार के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। वैसे आज आपको वाणी में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो निकट संबंधियों से कहासुनी हो सकती है। सेहत के प्रति आपको ध्यान देना है। जीवनसाथी के साथ सुख सहयोग बना रहेगा।

♊ मिथुन :(क, छ, व, घ Gemini Daily Horoscope) : आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा और माता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई सूचना मिलेगी, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे

♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू) : आपके खर्चे भी अचानक होने वाले हैं। वाहन और स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल प्रभावित होगा। नींद भी आज आपको देर से आएगी, मन में उलटे सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे। लव लाइफ में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने व्यवसाय में टीम फाइनल करते समय किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य के रूखे व्यवहार के कारण अशांति का माहौल हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव भी रहेगा। कमाई के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आज बनेंगे। अगर आपके बच्चे की शादी की बात चल रही है तो आज बात आगे बढ़ सकती है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपकी कोई योजना जो लंबे समय से अटक रही है आज पूरी हो सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। आज समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी। नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक मामलों में उन्नति का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन तुला राशि के जातकों को सांसारिक सुख प्रदान करने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, जिसके कारण आप अपने किसी लंबित कार्य को पूरा कर पाएंगे। अगर आज आप कोई बिजनस डील फाइनल करें तो अपने भाई से सलाह जरूर लें। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में बिता सकते हैं, महिलाओं को सासु मां से सहयोग और लाभ मिल सकता है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : वृश्चिक राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी ख्याति फैलेगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा और आपके कुछ नए मित्र भी आज बन सकते हैं। आज आपको अपने प्रियजनों के लिए कुछ पैसों का इंतज़ार करना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को भगवान के दर्शन के लिए किसी तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव हो सकता है, जिससे सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढाव वाला रहेगा। आपको आज अपने सोचे हुए कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो विचार को टाल देना ही फायदेमंद होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका संतुलित रहेगा। आप खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है। नौकरी में आज किसी महिला की मदद से आपको फायदा मिलता दिख रहा है। अधिकारीगण आज आपके पक्ष में नजर आएंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार -चढ़ाव वाला रहेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मानसिक तनाव मिल सकता है। आपके लिए सितार यह भी कह रहे हैं कि अगर आज आप यात्रा का कोई प्लान बना रहे हैं तो इसे टाल दें। अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की पूरी जांच करवा लें नहीं तो अचानक से परेशानी आ सकती है। आज आपको अपने भाई की सेहत को लेकर सजग रहना होगा, क्योंकि उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का अवसर मिलेगा। अगर आप बिजनस में कोई जोखिम लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि उसके लिए दिन अच्छा नहीं है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको नौकरी कारोबार में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। यदि घर में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज पिता और वरिष्ठजनों के सहयोग से समाप्त हो जाएगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों की आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे उन्हें करियर को लेकर उचित मार्गदर्शन मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : मीन राशि के जातकों को आज परिवार में आनंद और खुशी का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आपको को आनंददायक समाचार सुनने को मिलेगा, जो लोग अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं उन्हें भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज आप अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप सहकर्मियों के सहयोग से पूरा कर सकेंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates