होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 08 जुलाई 2024 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

IMG 20240704 WA0005

Share this:

Rashifal 08 जुलाई 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 08 जुलाई 2024 को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल

08 जुलाई 2024 यानी सोमवार का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), आषाढ़। तृतीया। नक्षत्र पुष्य 06:02 AM तक उपरांत आश्लेषा। वज्र योग 02:06 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग। करण तैतिल 05:30 PM तक, बाद गर। 08 जुलाई सोमवार को राहु 07:31 AM से 09:11 AM तक है। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

08 जुलाई 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। पहले किये गये किसी काम से आपको फायदा मिल सकता है। लेन-देन के मामले में किसी बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। पढ़ाई पर खुद का ध्यान लगाएंगे। सामाजिक कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। यह एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगे और बचत भी हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) :आज आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लग सकता है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों से संबंध बेहतर होंगे छ बिजनेस के मामले में सब अच्छा ही रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आपको कोई भी काम नहीं करना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। बड़ों की राय मान लेने में ही आपकी भलाई है। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी। काम में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : सिंह राशि वाले आज ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप भी अपनी बात खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव के बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य को बनाए रखें। आप में से कुछ की माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है, इससे आप चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह काम आ सकती है। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपके कार्यस्थल पर आने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें, हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज वो पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी रूपरेखा पहले से ही तैयार करके रख लें। वैचारिक दृढ़ता के साथ कार्य करने पर कार्य जरूर संपन्न और सफल होंगे। धन से सम्बंधित काम पूरे हो सकते हैं।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने के लिए सक्रिय रूप से आपके खिलाफ काम करेंगे। आपको सावधान रहना चाहिए अन्यथा आपको भारी आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक पक्ष यह कि आप इस अवधि के दौरान अच्छी भौतिक समृद्धि का आनंद लेंगे और आपके पेशे के संबंध में कुछ यात्राएं हो सकती हैं। किन्तु आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं और आप इसका दुष्परिणाम भुगत सकते हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त भी हो सकते हैं। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा।  छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। ऑफिस के काम में कुछ देरी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार से बात करें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। आप फालतू और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आप नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। ऑफिस के काम में कुछ देरी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार से बात करें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। आप फालतू और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates