होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 09 जुलाई 2024 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

IMG 20240708 WA0003 3

Share this:

Rashifal 09 जुलाई 2024 rashifal & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 09 जुलाई को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल पढ़ें।

09 जुलाई 2024 यानी मंगलवार का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), आषाढ़। तृतीया तिथि 06:09 AM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र आश्लेषा 07:52 AM तक उपरांत मघा। सिद्धि योग 02:26 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग। करण गर 06:09 AM तक, बाद वणिज 06:56 PM तक, बाद विष्टि। 09 जुलाई मंगलवार को राहु 03:52 PM से 05:32 PM तक है। 07:52 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

09 जुलाई 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप लेनदेन के मामले में सावधान रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी में चल रही समस्याओं से भी आप आसानी से निजात  पा सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। 

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने भाई व बहनों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको पछतावा हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मिलजुल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता से चल रहा वाद विवाद बढ़ सकता है, हो सके तो शांति बनाए रखने का प्रयास रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता को सराहा जाएगा। गलती से भी किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें। आप अपने सहयोगियो से  अपने मन की बात को कह सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आएगी, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फायदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपनी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने किसी काम संबंधित मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।  

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी धन संपत्ति बढ़ेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह  दूर होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत अवश्य मिलेगी। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ  साथी उनके कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होगी, जिससे आपका बिजनेस और तरक्की करेगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखन कार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत होगी। किसी कार्य में सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल होंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला वाला रहने वाला है। आपको पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। आप किसी काम को लेकर यदि योजना बनाएंगे, तो आपकी वो योजना पूरी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको उनसे माफी मांगने होगी। यदि आपने कुछ कर्ज  दिया था, तो उसे उतारने मेइन आप सफल रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझता  दिख रहा है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे रहना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी कामों में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सावधान रहना होगा। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरा स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपको माता-पिता से माफी मांगनी होगी। परिवार के सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकते हैं तो आप वह अवश्य करेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates