होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 15 जुलाई 2024 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

IMG 20240713 WA0003 2

Share this:

Rashifal 15 जुलाई 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 15 जुलाई 2024 को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल

15 जुलाई 2024 यानी सोमवार का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), आषाढ़। नवमी तिथि 07:19 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र स्वाति 12:29 AM तक उपरांत विशाखा। सिद्ध योग 06:59 AM तक, उसके बाद साध्य योग। करण बालव 06:27 AM तक, बाद कौलव 07:19 PM तक, बाद तैतिल। 15 जुलाई सोमवार को राहु 07:34 AM से 09:13 AM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।

15 जुलाई 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज कुछ नजदीकी लोगों से कुछ मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। संभव है कि दिन की शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन शाम तक आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। कई दिनों से आ रही समस्याएं हल होंगी। व्यवसाय में भी कई दिनों से रुका कार्य सफल हो सकता है। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे, जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है। किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती है, जो आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आज आपके साथ व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। पुराने अधूरे काम भी निपट जाएंगे। मेहनत का नतीजा आज आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से खुशी मिलेगी। रचनात्मक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : व्यावसायिक सन्दर्भ में नवीन रणनीतियों को मूर्त रूप देने के लिए आज उत्कृष्ट समय है। प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपको विशेष सहयोग और अवसर प्रदान कर सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। आज आपकी मेहनत का फल आपको लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। अपने उत्साह और आत्मबल से कठिन काम को भी पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के  लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज असफलता का डर बना रहेगा। सिर्फ व्यावहारिक योजनाएं ही न बनाएं। आपके ऊपर किसी प्रकार के आरोप भी आप पर लग सकते है। आज का दिन शुभ है। धार्मिक और मांगलिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। जहां तक हो सके मन में नकारात्‍मक विचारों को न आने दें। किसी से झूठे वादे न करे अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में इस अवधि के दौरान चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।  

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates