– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 जून 2024 का राशिफल और पंचांग जानें 

IMG 20240617 WA0004 1

Share this:

Rashifal 20 जून 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 जून 2024 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

20 जून 2024 यानी गुरुवार का पंचांग 

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), ज्येष्ठ। त्रयोदशी तिथि 07:50 AM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र अनुराधा 06:10 PM तक उपरांत ज्येष्ठा। साध्य योग 08:12 PM तक, उसके बाद शुभ योग। करण तैतिल 07:50 AM तक, बाद गर 07:46 PM तक, बाद वणिज । 20 जून गुरुवार को राहु 02:09 PM से 03:49 PM तक है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

20 जून 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी सुख संपत्ति में भी इजाफा होगा और कारोबार में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटकी  हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपके मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्या आ सकती है। आप किसी के मामले में ज्यादा ना बोले, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। परिवार में आप यदि किसी को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस पर खरे उतरेंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने कारोबार में अपनी कमाई को बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार ना दे। माताजी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में कोई किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आज कहीं आवेदन करने का मौका मिल सकता है। आप परिवार में सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कोई सेहत संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी, जिससे आप डाक्टरी परामर्श लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। संचार-साधनों से फायदे होने की संभावना है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे।आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की पूरी संभावना है और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों पर गौर करना होगा, नहीं तो उनसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको किसी निवेश में दिल खोलकर धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण कामों में कुछ लापरवाही कर सकते हैं।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय आपको परेशान कर सकता है, क्योंकि आप  कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में  आपको तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न ले।  कोई कानूनी मामला सुलदस्ता दिख रहा है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद जीत मिलने की संभावना है। आप  जीवनसाथी को लेकर शॉपिंग पर जा सकते हैं।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय आपको परेशान कर सकता है, क्योंकि आप  कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में  आपको तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न ले।  कोई कानूनी मामला सुलदस्ता दिख रहा है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद जीत मिलने की संभावना है। आप  जीवनसाथी को लेकर शॉपिंग पर जा सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा।  आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसरों पर  ध्यान देना होगा और आप अपने समय का सदुपयोग करें। बिजनेस में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैं थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि आप बहुत घूमते हैं। आपको अजीब गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। आपको और आपके जीवनसाथी को अपने परिवार के लिए समय निकालना चाहिए। इसके अलावा छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) :आज वह दिन है जब आपको अपने खर्चों को बढ़ाने से सावधान रहना चाहिए, नहीं तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।  निर्णय लेने की आपकी क्षमता से आपको लाभ होगा। आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए और यदि परिवार के बड़े सदस्यों के बीच किसी विषय पर कोई विवाद हो तो उन्हें चुप करा देना चाहिए। आपको अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। किसी समस्या के कारण आप अपने बच्चों से नाराज हो सकते हैं। जब माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देती हैं तो उसे समय पर पूरा करना चाहिए।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। कृपया लेन-देन की समस्याओं के प्रति सावधान रहें। आप नई नौकरी लेने में व्यस्त रहेंगे इसलिए आपको अपनी पिछली नौकरी पर कम ध्यान देना होगा और अपने खर्चों के बारे में भी सावधानी से सोचना होगा। अगर आप लंबे समय से बदन दर्द से परेशान हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पारिवारिक मुद्दों को बाहरी लोगों के सामने न लाएँ। कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, मौज-मस्ती करेंगे और पारिवारिक समस्याओं को भी मिलकर सुलझा लेंगे। नौकरी चाहने वालों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं।  आपकी अपने भाई-बहनों के साथ अच्छी बनती है और छात्र नई चीजें सीखते हैं, जिससे उन्हें शिक्षा में आने वाली चुनौतियों से आसानी से पार पाने में मदद मिलती है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं और कारोबार अच्छा रहेगा। हालाँकि, आपको किसी को सलाह देने से पहले बहुत सावधान रहना चाहिए। संतान के विकास में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। आय बढ़ाने वाले स्रोतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। रोमांटिक जीवन जीने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई मित्र किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके प्रयासों का दिन होगा। आप काम में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, खुश रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों का विश्वास हासिल करना आसान होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates