होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 10 अक्टूबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 5

Share this:

Rashifal 10 अक्टूबर 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 10 अक्टूबर को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में मनचाहा वरदान मिलता है। सभी राशि वालों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। कलयुग के देवता पूजा से बहुत ज्यादा और जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा। अब पहले पंचांग फिर राशिफल विस्तार से।

10 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार का पंचांग 

आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), भाद्रपद। एकादशी तिथि 03:09 PM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र मघा। साध्य योग 07:46 AM तक, उसके बाद शुभ योग। करण बालव 03:09 PM तक, बाद कौलव 04:24 AM तक, बाद तैतिल। 10 अक्टूबर मंगलवार को राहु 03:08 PM से 04:35 PM तक है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

10 अक्टूबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी प्रकार की दुविधा आपको सता सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे समय में भी आपको ध्यान रखना होगा व धैर्य और शांति से काम लेना होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो वह भी आपको शांत रहकर सुनना होगा, लेकिन यदि आज आप किसी नए निवेश को करने की सोचेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज कोई दुखद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसमें आपके पड़ोसी भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। क्रोध की अधिकता तो रहेगी, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय ना लें।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों में भी प्रसन्नता रहेगी। यदि परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझ जायेगा, लेकिन आज आपकी माताजी की कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आप अपने चारों तरफ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आज आप किस्मत के भरोसे ना रहे। आप किसी योजना के झांसे में ना फंसे। अपनी समझ का इस्तेमाल कर आप इन योजना से बचें। आज शारीरिक स्वास्थ अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी शान शौकत की चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आपको उनके बारे में नहीं सोचना है। सायंकाल के समय आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और नेतृत्व कार्यों में आप आगे रहेंगे। आप कुछ कठिन परिस्थितियों में नियंत्रण बनाए रखें, सभी का साथ व विश्वास बना रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी और आप घर बाहर अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कुछ जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी, इसे हाथ से जाने न दें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आप भविष्य की नवीन योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी व जीवनसाथी के सलाह व सहयोग की आवश्यकता होगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सीनियर्स की मदद से प्रमोशन मिल सकता है।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates