– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 31 जनवरी 2024 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20240129 WA0002 1

Share this:

Rashifal 31 जनवरी 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 31 जनवरी 2024 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

31 जनवरी 2024 दिन बुधवार का पंचांग  

माघ कृष्ण पक्ष पंचमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), पौष। पंचमी तिथि 11:36 AM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र हस्त 01:08 AM तक उपरांत चित्रा। सुकर्मा योग 11:40 AM तक, उसके बाद धृति योग। करण तैतिल 11:36 AM तक, बाद गर 12:53 AM तक, बाद वणिज। 31 जनवरी बुधवार को राहु 12:40 PM से 02:02 PM तक है। चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।

31 जनवरी 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन अच्छा रहेगा साथ ही किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। कई दिनों से रूके हुए काम में आज सफलता मिल सकती है। बेहतर होगा आज ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वाइन भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से फिट रहेगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आप बहुत भाग्यशाली होंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।

♊ मिथुन:( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपको सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है ज्यादा तली हुई चीजें खाने से बचें वरना बीमार पड़ सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे, तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो सकता है। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : लंबे समय से प्रतीक्षित कानूनी मुद्दे का आकस्मिक निर्णय आपको आश्चर्यचकित करेगा। परिवार आपके लिए प्राथमिक है और आप उन्हें खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। नौकरी के मोर्चे पर बदलाव या स्थानांतरण के लिए यह अच्छा समय है। नई प्रतिबद्धताओं को बाद में लिया जा सकता है। यात्रा अपने कार्यक्रम में शामिल हो सकती है, इसके लिए तैयार रहें। कार्यक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए, आप नए लोगों से मिल सकते हैं। कुछ लोगो द्वारा दिए गए नवीन विचार आपके काम में सहयोग करेंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें भरोसा बनाये रखेंगे तो कई तरह की नई संभावनाएं उभरती चली जाएंगी। रुपए-पैसे का आगमन बना रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित होने से बचें। अभी निवेश से भी बचें। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही सफल होंगे। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : पुराने वादे निभाने और बाकी बचे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। साथ ही आपको समय पर सही सुझाव या सही बात पता चल सकती है। किसी बात की चिंता में बहुत ज्यादा उलझने के बजाय समय का आनंद लें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति के लिए कामकाज की प्लानिंग करनी पड़ सकती है साथ ही काम करने के तरीकों में सुधार भी होगा। आज अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव वाला है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज आप व्यक्तियों को स्वयं के जीवनसाथी से जुड़ी कोई इस प्रकार की बात पता चल सकती है, जिसको आप कभी नहीं जानना चाहते थे। आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक होगा। साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुखद अहसास होगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत महसूस होगी। भावुकता में गलत फैसला न लें। व्यापारियों को सजग रहना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति व्यापार को बढ़ाने में व्यवधान ला सकती हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आज आपकी बात और काम का असर लोगों पर पड़ सकता है साथ ही लोग आपकी बात भी सुनेंगे। आज किसी बैठक समारोह का बुलावा भी आ सकता है। आज किसी काम में दोस्तों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। बेहतर होगा आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने परिवार से सलाह जरुर ले लें। आज सोचे हुए कुछ काम को पूरा करने में थोड़ी परेशनियां हो सकती है इसलिए कोई भी जोखिम भरा काम न करें और बड़े फैसले भी न लें।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार पाएंगे और आपको यश की सहज प्रगति होगी। व्यवसाय में उन्नति और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार संभव है। आपको अपने वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा और आप खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। आपके परिवार में कुछ समारोह हो सकते हैं। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आप नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। जीवन प्रसन्‍नतापूर्वक चलेगा। प्रेम और संतान का साथ होगा। व्‍यवसायिक गतिविधि में आप आगे बढ़ेंगे। योगाभ्यास से आप मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates