– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य,10 सितंबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

00d5fab6 a454 4250 b877 af4e57ff3264

Share this:

Rashifal 10 September 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज10 सितंबर को रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

10 सितंबर 2023 रविवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), श्रावण। एकादशी तिथि 09:28 PM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र पुनर्वसु 05:06 PM तक उपरांत पुष्य। वरीयान योग 11:19 PM तक, उसके बाद परिघ योग। करण बव 08:21 AM तक, बाद बालव 09:28 PM तक, बाद कौलव। 10 सितंबर रविवार को राहु 05:00 PM से 06:32 PM तक है।10:25 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

10 सितंबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ बदलाव करने की योजना बनाई है, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएगी। आप दूसरों के कार्य में ज्यादा हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपको परिवार में चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है । संतान से समय रहते उसका कार्य पूरा कराएं। जल्दबाजी में किए गए काम से आपको से कोई गलती हो सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। 

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आपको संतान की फिजूल खर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में आप अपने सभी दायित्वों को समय रहते पूरा करेंगे। आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहकर पूरा करें, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार में सभी सदस्य एकजुट रहेगे और किसी महत्वपूर्ण काम की चर्चा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी योजना में धन लगाने की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आपका कोई काम आपके लिए आज सिर दर्द बन सकता है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। घर में किसी काम को लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी समस्या के कारण आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरों की बातों में आकर किसी दूसरी नौकरी को ज्वाइन ना करें। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी यश में कीर्ति में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आपका भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने घर की कुछ उपयोगी वस्तुओं के खरीदारी की भी योजना बनाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपके कुछ पुरानी यादें भी ताजा होंगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक मामलों का ध्यान रखें , नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी मुश्किलें आसानी से हल होंगी। आप किसी समस्या से समय रहते निपटने की कोशिश करें। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। लेनदेन के मामले में आप बिल्कुल ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे।

पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates