– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

शंख कब और कैसे बजायें…? सही तरीका अपनाने से होंगे चमत्कारिक लाभ

IMG 20240602 WA0003 1

Share this:

When and how to blow the conch…? Adopting the right method will bring miraculous benefits, dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm, Sanatan Dharm, hindu dharm, God and goddess : ज्योतिष शास्त्र में दिन के अनुसार शंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताये गये हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। क्या आप जानते हैं कि किस दिन शंख बजाने से क्या फायदा होता है ? यदि नहीं, तो आइए, जानते हैं…।

दरअसल, सनातन धर्म में शंख को बेहद शुभ माना जाता है। शंख की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। शंख को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के मुताबिक शंख बजाने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, व्यक्ति की बुद्धि, ज्ञान, वाणी और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। वहीं, शंख का सम्बन्ध सूर्यदेव से भी होता है। यदि कोई जातक सूर्योदय से पहले शंख बजाता है, तो उसे यश-कीर्ति और आरोग्यता प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र में दिन के अनुसार शंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताये गये हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आज इस आलेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन शंख बजाने से क्या फायदा होता है।

सोमवार के दिन का उपाय

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह को समर्पित होता है। सोमवार के दिन शंख में दूध भर कर भगवान शंकर को अर्घ्य देना चाहिए। इस उपाय को करने से चंद्रमा मजबूत होता है। इस उपाय को करने से मन शांत होता है।

मंगलवार के दिन का उपाय

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन सूर्योदय से पहले शंख बजाना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति के साहस व पराक्रम में वृद्धि होती है।

बुधवार के दिन का उपाय

बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है। बुधवार के दिन शंख में गंगाजल भरकर भगवान गणेश को देना चाहिए। इससे बुद्धि और वाणी में वृद्धि होती है।

गुरुवार के दिन का उपाय

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन शंख में केसर और चंदन मिला कर जल भर लें, फिर श्रीहरि विष्णु को अर्घ्य दें। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति के ज्ञान-समृद्धि में वृद्धि होती है।

शुक्रवार के दिन का उपाय

मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन गोपी चंदन और इत्र मिला कर शंख में जल भर कर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जातक को धन-वैभव और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

शनिवार के दिन का उपाय

शनिवार का दिन शनि देव और शनि ग्रह के लिए माना जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की छाया में बैठ कर शंख बजाने से शनि ग्रह शांत होता है और जातकों को कष्टों से मुक्ति मिलती है।

रविवार के दिन का उपाय

रविवार का दिन सूर्य देव का माना जाता है। सूर्योदय से पहले शंख बजाने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। ऐसा करने पर व्यक्ति के आरोग्य, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है।

शंख बजाने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

✓शंख को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें।

✓ सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद शंख बजाना चाहिए।

✓शंख बजाने के दौरान शांत और एकाग्र रहना चाहिए। तभी जातक को पूर्ण फलों की प्राप्ति होती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates