होम

वीडियो

वेब स्टोरी

शनि ग्रह के कमजोर होने पर गलत राह पर चलने लगता है इंसान, कंगाल हो जाता है व्यक्ति

IMG 20240607 WA0010

Share this:

Shani Dev, Shani grah, shaniwar, Saturday, dharm, religious, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, vastu Shastra, dharm adhyatm,Dharma-Karma, Sanatan Dharm, hindu dharm, God and goddess, When Saturn becomes weak, a person starts walking on the wrong path and becomes poor : शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। जब जातक की कुंडली में शनि कमजोर होता है या शनि की महादशा चल रही होती है, तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां होती हैं। दरअसल, शनि 09 ग्रहों में से ऐसा ग्रह है, जो इंसान को उसके कर्मों का फल किसी न किसी रूप में जरूर देता है। शनि के प्रकोप के बारे में तो हम सभी ने सुना होगा और शनि के प्रकोप से हर व्यक्ति को डर लगता है। लेकिन, व्यक्ति पर शनि का प्रकोप चल रहा है, यह कैसे पता किया जा सकता है। 

सबसे पहले व्यक्ति के स्वभाव में परिवर्तन होता है 

…तो, बता दें कि शनि का प्रकोप या शनि के कमजोर होने से सबसे पहले व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव आता है। यदि कोई व्यक्ति गलत राह पर चल रहा है और न चाहते हुए भी उसके साथ कुछ गलत होता जा रहा है। व्यक्ति अपने से बड़ों को दुखी करता है, तो यह कमजोर शनि के लक्षण होते हैं। शनि के कमजोर होने से व्यक्ति गलत रास्ते पर चलने पर मजबूर हो जाता है। इसलिए हम एक गलती करते हैं और सोचते हैं कि यह किसी को पता नहीं चलेगा। ऐसा सोचते-सोचते व्यक्ति हजारों गलतियां कर बैठता है। जब व्यक्ति के पाप का घड़ा भर जाता है, तो शनि उसे कर्मों का फल देते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि आप शनि के कमजोर होने पर उसे मजबूत बनाने का उपाय करें। 

IMG 20240607 WA0011

कमजोर शनि के लक्षण

✓ बिना बात के व्यक्ति तनाव में रहता है। किसी से बात न करना और जरूरत से अधिक क्रोध आना कमजोर शनि का पहला लक्षण होता है।

✓जब व्यक्ति को अपने से बड़े के सम्मान की चिन्ता न हो और बात-बात पर बड़ों का अपमान करें। जातक बड़ों की बात न सुनें, तो यह भी कमजोर शनि के लक्षण होते हैं।

✓ किसी के सही दिशा दिखाने पर भी आप हमेशा गलत रास्ते को चुनते हैं। नुकसान होने के बाद भी उसका एहसास न हो, तो शनि का प्रकोप अधिक होता है।

✓सब सही होने के बाद भी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और व्यक्ति स्वयं के लिए गड्ढा खोदने लगता है। यह भी कमजोर शनि की निशानी है।

✓ शनिदेव के रुष्ट होने से आप कंगाल हो सकते हैं। व्यक्ति फिजूल के खर्च होने लगते हैं और धन नहीं बच पाता है। साथ ही, जमा-पूंजी से भी धन खर्च होने लगता है।

✓अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता न मिले, तो आपको समझ जाना चाहिए कि शनि आपसे नाराज हैं।

इन उपायों से मजबूत होगा शनि ग्रह

✓हर शनिवार को शनि मंदिर में हाजिरी लगायें औऱ शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। इस उपाय को करने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है।

✓ बड़ों का आदर व सम्मान करना चाहिए और छोटों को प्यार देना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी किसी भी बात से बड़े-बुजुर्गों को कष्ट न पहुंचे।

✓ शनिवार के दिन घर के आंगन में पान के पत्तों पर लौंग जला कर रखें। इससे शनि दोष शांत होता है।

✓ शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान करें औऱ खुद भी इस दिन काले वस्त्र धारण करें। यदि आप काले कपड़े नहीं पहन सकते हैं, तो नीले रंग के कपड़े पहनें, क्योंकि नीला रंग भी शनिदेव का होता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates