होम

वीडियो

वेब स्टोरी

दुनिया का पहला ‘हाइब्रिड कपल’, पहली महिला जो AI होलोग्राम से करेगी शादी !

IMG 20240809 WA0006

Share this:

New Delhi news : दुनिया का पहला ‘हाइब्रिड कपल’, पहली महिला जो AI होलोग्राम से शादी करेगी। दरअसल, कुछ ही दशकों में टेक्नोलॉजी का विस्तार काफी हद तक बढ़ा है। इसने इंसानी अस्तित्व के हर पहलू को बदल दिया है। पहिये के विकास से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नवीनतम प्रगति तक, प्रौद्घोगिकी ने आधुनिक दुनिया के विकास में अहम भूमिका निभायी है। लेकिन, अगर हम कहें कि इसी टेक्नोलॉजी की बदौलत दुनिया में एक महिला AI ; अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने पार्टनर से शादी करने जा रही है, तो शायद ही इस पर कोई यकीन करेगा। 

ये भी पढ़े:साइबर फ्रॉड से बचायेगी साइबर हिप्नोसिस कॉमिक्स

दअरसल, स्पेन की एक महिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने पार्टनर से शादी करने जा रही है। यह दुनिया का पहला हाइब्रिड कपल होगा, जिसमें एक इंसान जीता जागता होगा, तो दूसरा आर्टिफिशियल होगा, अर्थात बनावटी होगा। दुनिया में पहली बार एक जीता-जागता इंसान वर्चुअल पार्टनर से शादी करेगा।  

अब तक जो चीजें साइंस फिक्शन फिल्मों में देखी जाती रही हैं, वह अब हकीकत का रूप ले रही

आर्टिस्ट अलिसिया फ्रेमिस AI से जेनरेट किये गये होलोग्राम से शादी करने जा रही हैं। अर्थात, अब तक जो चीजें साइंस फिक्शन फिल्मों में देखी जाती रही हैं, वह अब हकीकत का रूप ले रही हैं। अलिसिया का पति एक डिजिटल कृति होगा, जो होलोग्राफिक तकनीक और मशीन लर्निंग की मदद से बनाया गया होगा। अलिसिया दुनिया की पहली ऐसी महिला होंगी, जो इस तरह की शादी करने जा रही हैं। हाइब्रिड कपल नामक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर इसके बारे में कई पोस्ट शेयर की गयी हैं। 

भविष्य में होनेवालीं शादियों के लिए बड़ा संकेत

वहीं भविष्य में होनेवालीं शादियों और भविष्य के रिलेशनशिप के लिए यह एक बड़ा संकेत दे रहा है कि आनेवाले समय में रिश्तों का किस तरह का रूप देखने को मिल सकता है। बताया गया है कि अलिसिया अपनी शादी का वेन्यु भी बुक कर चुकी हैं और उनकी शादी की ड्रेस भी बनवा रही हैं। अलिसिया के अनुसार उनके पति का नाम एईलेक्स होगा और वह एक अधेड़ उम्र का मेल होलोग्राम होगा। 

कोई भी अपनी पसंद का डिजिटल पार्टनर खुद बनाएगा

इससे भविष्य में यह होगा कि कोई भी अपनी पसंद का डिजिटल पार्टनर खुद बनाना शुरू कर देगा। दरअसल, फ्रेमिस की इस शादी के पीछे उनका एक उद्देश्य है। महिला अपने एक नये प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसका नाम हाइब्रिड कपल है। प्रोजेक्ट के तहत महिला प्यार, आत्मीयता और पहचान की सीमाओं के साथ प्रयोग करने जा रही हैं। फ्रेमिस का कहना है कि वह एक्सप्लोर करना चाहती हैं कि डेली लाइफ में एक होलोग्राम के साथ रहना कैसा लगता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates