– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dhanbad cricket : जानिए इस सत्र में धनबाद सुपर डिवीजन और ए डिवीजन का कौन बना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और बल्लेबाज, टॉप – 10 की सूची भी देखें

Dhanbad cricket

Share this:

Dhanbad cricket news, Dhanbad news, Dhanbad cricketers, Dhanbad cricket top batsman and top bowler :  धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन और ए डिवीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस-दस बल्लेबाजों व गेंदबाजों की सूची जारी कर दी है। डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास ने बताया कि 2022-23 सत्र में एनआरसी के आदित्य नारायण ने 375 रन बनाकर टाप टेन की सूची में पहला स्थान हासिल किया। टाटा क्रिकेट अकादमी के मो. हसनैन कुरैशी 358 और जियलगोरा क्रिकेट अकादमी के युवराज सिंह 342 रन बनाकर उनके बाद दूसरे स्थान पर रहे। वहीं गेंदबाजी में आइसीसीएस ए के शूरवीर चंद्रा और टाटा क्रिकेट अकादमी के मिथिलेश कुमार ने 26-26 विकेट लिए और टाप टेन की सूची में सबसे ऊपर रहे। ए डिवीजन लीग में मिनी एनआरसी के शुभम नारायण पाठक 344 रन बनाकर टाप पर रहे। वहीं गेंदबाजी में फास्टर क्लब के बापी गोराई 24 विकेट लेकर सूची में टाप पर रहे।

सुपर डिवीजन के टाप टेन बल्लेबाज

1. आदित्य नारायण (एनआरसी) – 375 रन

2. मो. हसनैन कुरैशी (टीसीए) – 358 रन

3. युवराज सिंह (जेसीए) – 342 रन।

4. धीरज तिवारी (टीसीए) : 329 रन।

5. स्पर्श त्यागी (राज इलेवन) : 325 रन।

6. अक्षय कुमार गौर (आरएनएसएमसीसीसी) – 265 रन।

7. हर्ष शर्मा (जेसीए) – 264 रन।

8. अमित कुमार (जगजीवन नगर क्रिकेट क्लब) – 260 रन।

9. विभूति भास्कर (टीसीए) – 253 रन।

10. अंकित राज सिंह (आरएनएसएमसीसीसी) – 250 रन।

सुपर डिवीजन के टाप टेन गेंदबाज

1. शूरवीर चंद्रा (आइसीसीएसए) – 26 विकेट।

2. मिथिलेश कुमार (टीसीए) – 26 विकेट।

3. आलोक कुमार (एनआरसी) – 24 विकेट।

4. अमित कुमार (जगजीवन नगर क्रिकेट क्लब) – 22 विकेट।

5. आदित्य नारायण (एनआरसी) – 20 विकेट।

6. हर्ष शर्मा (जेसीए) – 18 विकेट।

7. सुधीर राय (आरएनएसएमसीसीसी) – 18 विकेट।

8. धनंजय कुमार सिन्हा (लोयाबाद स्टेशन) – 17 विकेट।

9. सुदीप शर्मा (आरएनएमएमसीसीसी) – 16 विकेट।

10. अमित कुमार सिंह (आरएनएमएमसीसीसी) – 16 विकेट।

ए डिवीजन के टाप टेन बल्लेबाज

1. शुभम नारायण पाठक (मिनी एनआरसी) – 344 रन।

2. कृष सिंह (जूनियर नेताजी स्पोर्टिंग) – 268 रन।

3. सुनील गोप (फास्टर क्लब) – 241 रन।

4. समीर आदित्य (रश्मि भाव्या क्रिकेट अकादमी) – 239 रन।

5. नजरूल इस्लाम (रश्मि भाव्या क्रिकेट अकादमी) – 237 रन।

6. समीर कुमार (डबल एक्स) – 231 रन।

7. अरबिंद कुमार गोप (फास्टर क्लब) – 223 रन।

8. अभिनव चटर्जी (स्टार क्रिकेट अकादमी ब्लू) – 209 रन।

9. नवीन सिंह (कोनैन क्रिकेट अकादमी) – 186 रन।

10. हर्ष थापा (मिनी एनआरसी) – 186 रन।

ए डिवीजन के टाप टेन गेंदबाज

1. बापी गोराई (फास्टर क्लब) – 24 विकेट।

2. मो. सैयद इरशाद (एमपीएल) – 23 विकेट।

3. सागर कुमार (स्कूल स्टार क्रिकेट कोचिंग कैंप) – 22 विकेट।

4. साजिद अंसारी (कोनैन क्रिकेट अकादमी) – 18 विकेट।

5. प्रेम कुमार महतो (फास्टर क्लब) : 18 विकेट।

6. मो. सदफ हुसैन (रश्मि भाव्या क्रिकेट अकादमी) – 17 विकेट।

7. विशाल कुमार (रश्मि भाव्या क्रिकेट अकादमी) – 17 विकेट।

8. श्लोक झा (रश्मि भाव्या क्रिकेट अकादमी) – 16 विकेट।

9. राहुल कुमार (शहीद संजय सेनगुप्ता क्रिकेट अकादमी) – 15 विकेट।

10. पिंटू राय (आइसीसीएस बी) – 15 विकेट।

11. राजा कुमार महतो (एमपीएल) – 15 विकेट।

Share this:




Related Updates


Latest Updates