– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

RCB से हार के बाद निराश नजर आये धोनी, संन्यास लेने की भी लगाई जा रहीं अटकलें

Mahendra Singh Dhoni

Share this:

IPL cricket 2024, BCCI news, cricket news, breaking news Cricket, IPL breaking news, Mahendra Singh Dhoni, Chennai super kings, Rajasthan royals, RCB : आईपीएल में अपनी टीम को प्लेआफ में नहीं पहुंचा पाने से सीएसके के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बेहद निराश नजर आये। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार ये खिताब जीता था पर इस बार टीम अहम मौके पर असफल रही। उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़। माना जा रहा है कि 42 साल के धोनी ये अंतिम आईपीएल मुकाबला था। इसके बाद उनके संन्यास की संभावनाएं हैं। ऐसे में अगर टीम जीतती तो उन्हें शानदार विदाई मिलती। आरसीबी से हार के बाद धोनी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें वह दुखी नजर आ रहे हैं। धोनी अंतिम ओवर में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद दूसरी पर आउट हुए थे। वहीं अब धोनी के तमाम चाहने वाले इस बात को लेकर तनाव में है कि क्या धोनी ने सीएसके के लिए अपना आखिरी मैच खेला लिया और क्या उनका आईपीएल करियर का हार से अंत हो गया। धोनी ने 13 गेंदों में 25 रन बनाये पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये। यश दयाल ने आखिरी ओवर में सीएसके को जरूरी 17 रन बनाने नहीं दिए।
धोनी ने 110 मीटर का छक्का लगाया। अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट होने के बाद धोनी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और गुस्से में नजर आए। धोनी ने डगआउट में वापस जाते समय अपने बल्ले से मुक्का मारा और डगआउट में परेशान दिखे। धोनी को मैच के बाद परम्परा के मुताबिक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के बाद मैदान से बाहर जाते देखा गया। कई प्रशंसकों ने धोनी से हार के बाद भी संन्यास न लेने को कहा और उनसे कम से कम एक और साल के लिए आईपीएल में खेलना जारी रखने की अपील की।

Share this:




Related Updates


Latest Updates